फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Team India batsman Rohit sharma praised Cheteshwar Pujara said he came with an intent to score runs and showed his character

IND vs ENG: पुजारा की बल्लेबाजी के मुरीद हुए रोहित, कहा- हेडिंग्ले टेस्ट में रन बनाकर दिखाई अपनी ताकत

Sat, 28 Aug 2021 02:05 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 28 Aug 2021 02:05 PM IST
सार

हेडिंग्ले टेस्ट में तीसरे दिन जिस तरह से चेतेश्वर पुजारा ने बल्लेबाजी की उसे देख टीम इंडिया के सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा काफी खुश हैं। उन्होंने कहा, पुजारा जैसे बल्लेबाज को उसकी बल्लेबाजी के बारे में बताने की जरूरत नहीं हैं। पुजारा हेडिंग्ले टेस्ट में तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद 91 रन बनाकर नाबाद रहे। 

विज्ञापन
IND vs ENG Team India batsman Rohit sharma praised Cheteshwar Pujara said he came with an intent to score runs and showed his character
हेडिंग्ले टेस्ट में चेतेश्वर पुजारा शॉट लगाते हुए - फोटो : twitter@bcci

विस्तार

भारत और इग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकबला लीड्स के हेडिंग्ले में खेला जा रहा है। हालांकि इस मैच में टीम इंडिया बैकफुट पर है। लेकिन तीसरे दिन जिस तरह से भारतीय बल्लेबाजों ने प्रदर्शन किया उससे मैच में भारत की वापसी होती दिख रही है। तीसरे दिन का खेल जब समाप्त हुआ तो उस समय चेतेश्वर पुजारा 91 और कप्तान विराट कोहली 45 रन पर नाबाद लौटे। दूसरी पारी में पुजारा ने जिस तरह से बल्लेबाजी की उसे देख हिट मैन रोहित शर्मा काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि पुजारा जैसे कद के खिलाड़ी को उसकी बल्लेबाजी के बारे में कुछ भी बताने की जरूरत नहीं है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 91 रनों की नॉट आउट पारी खेल कर उन्होंने अपने इरादे और चरित्र को दिखाया है। 

विज्ञापन

तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। पुजारा और रोहित की बेहतरीन पारियों के चलते भारत दूसरी पारी में 2 विेकेट पर 215 रन बनाने में सफल रहा। हिटमैन धैर्यपूर्ण 59 रन बनाकर आउट हुए। वहीं विराट कोहली 45 रनों पर नाबाद हैं। रोहित ने कहा आप उस खिलाड़ी के बारे में बात करते हैं जो 80 टेस्ट खेल चुका है, मुझे नहीं लगता कि पुजारा को कुछ दिखाने की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, हां यह सब दिखाने का समय होता है लेकिन टेस्ट मैच के दौरान आप क्या कर रहे हैं और बल्लेबाज के रूप में क्या करना चाहते हैं इसके बारे में विस्तार में जाने का समय नहीं है, रोहित ने यह जवाब उस समय दिया जब उनसे पत्रकारों ने पूछा क्या पुजारा को पुराने वीडियो क्लिप दिखाए गए हैं। रोहित ने आगे कहा, पुजारा निश्चित रूप से रन बनाने के इरादे से आए थे, हम रन बनाने के इरादे से आते हैं, पुजारा ने इसे स्पष्ट रूप से दिखाया है, उन्होंने अपनी बल्लेबाजी के दौरान बता दिया कि किसी भी खराब गेंद को बख्शा नहीं जाएगा। 

विज्ञापन

रोहित ने यह स्वीकार करते हुए कहा, पुजारा एक कठिन दौरे से गुजरे हैं लेकिन इस पारी के दौरान उन्होंने अपनी विशेषता दिखाई है। उन्होंने कहा कि बेशक देर से ही सही इसका मतलब यह नहीं है कि पुजारा की गुणवत्ता गायब हो गई है, आज आपने टेस्ट मैच के दौरान होगा जब आप 300 रनों से पीछे होते हैं तो परिस्थितियों का सामना करना आसान नहीं होता, और जिस तरह से पुजारा ने बल्लेबाजी की उन्होंने अपने चरित्र और मानसिकता को भी दिखाया, कोई ऐसा है जो हर जगह गया हो और रन बनाए हों। हालांकि रोहित ने यह स्वीकार करते हुए कहा कि इंग्लैंड की पहली पारी के आधार पर भारत अभी 139 रनों से पीछे है। हिटमैन के मुताबिक टीम इंडिया अभी खतरे में है और हम चाहते हैं कि पुजार चौथे दिन भी अच्छी बल्लेबाजी करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed