{"_id":"610d5e63828ca5701252d4b5","slug":"ind-vs-eng-team-india-all-rounder-ravindra-jadeja-completes-double-of-2000-runs-and-200-wickets-against-england-at-nottingham-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: नॉटिंघम टेस्ट में रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, यह करिश्मा करने वाले भारत के पांचवें क्रिकेटर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: नॉटिंघम टेस्ट में रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, यह करिश्मा करने वाले भारत के पांचवें क्रिकेटर
Fri, 06 Aug 2021 09:38 PM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉटिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉटिंघम
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Fri, 06 Aug 2021 09:38 PM IST
सार
भारत और इंग्लैंड के बीच नॉटिंघम में खेले जा रहे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने इतिहास रच दिया। इस मैच में उन्होंने अपनी 56 रनों की पारी के दौरान शानदार रिकॉर्ड कायम किया।
विज्ञापन
रवींद्र जडेजा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच नॉटिंघम में खेले जा रहे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंर रवींद्र जडेजा ने इतिहास रच दिया। यह मैच उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा। इस मैच में उन्होंने भारत की तरफ से वह कीर्तिमान स्थापित किया जो अब तक सिर्फ चार भारतीय क्रिकेटर कर पाए थे। उन्होंने यह उपलब्धि टेस्ट मैच के तीसरे दिन हासिल की।
विज्ञापन
भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच के तीसरे दिन जब रवींद्र जडेजा मैदान बल्लेबाजी करने आए तो उन्हें टेस्ट मैच में 2000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 15 रनों की दरकार थी। उन्होंने इस दौरान टेस्ट क्रिकेट में न सिर्फ दो हजार रन पूरे की बल्कि डबल भी बनाया। यह जडेजा का ही कमाल था कि उनकी बेहतरीन बैटिंग के बदौलत भारत मजबूत स्थिति में पहुंचा। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने पहली पारी में शानदार बैटिंग करते हुए 56 रन बनाए।
विज्ञापन
इस 56 रनों की पारी के साथ रवींद्र ज़डेजा भारत के उन गिने-चुने पांच खिलाड़ियों में शामिल हो गए जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 2000 हजार और 200 विकेट लिए हैं। उनसे पहले यह करिश्मा भारत के लिए अनिल कुंबले, कपिल देव, हरभजन सिंह और रविचंद्रन अश्विन कर चुके हैं। जडेजा ने यह उपलब्धि अपने 53वें टेस्ट में हासिल की।
विज्ञापन
वहीं अगर नॉटिंघम टेस्ट की बात की जाए तो टीम इंडिया ने इंग्लैंड पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। भारत को इंग्लैंड की पहली पारी के आधार पर 95 रनों की लीड मिली है। टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 278 रन बनाए। भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में केएल राहुल का खास योगदान रहा। वह 84 रन बनाकर आउट हुए। उनके अलावा जडेजा ने 56 रनों की पारी खेली। वहीं, इंग्लिश टीम अपनी पहली इनिंग्स में 183 रनों पर ढेर हो गर्ई थी।