फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG T20 World Cup Rohit Sharma ready for India vs England semifinal Indian captain says I am fully fit

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले के लिए तैयार रोहित शर्मा, कहा- चोट लगी थी, लेकिन पूरी तरह फिट हूं

Wed, 09 Nov 2022 10:39 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: रोहित राज Updated Wed, 09 Nov 2022 10:39 AM IST
सार

रोहित शर्मा को एडिलेड में अभ्यास सत्र के दौरान दाहिने हाथ में चोट लगी थी। रोहित ने बताया कि वह पूरी तरह फिट हैं। भारतीय कप्तान को नेट पर थ्रो-डाउन स्पेशलिस्ट एस रघु अभ्यास करवा रहे थे। इसी दौरान एक गेंद उनके दाहिने हाथ पर लगी थी।

विज्ञापन
IND vs ENG T20 World Cup Rohit Sharma ready for India vs England semifinal Indian captain says I am fully fit
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले पूरी तरह फिट हो गए हैं। उन्हें मंगलवार (आठ नवंबर) को एडिलेड में अभ्यास सत्र के दौरान दाहिए हाथ में चोट लगी थी। रोहित मुकाबले से एक दिन पूर्व बुधवार को बताया कि वह पूरी तरह फिट हैं। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि चोट लगी थी, लेकिन अब वह ठीक है। इसके अलावा भारतीय कप्तान ने प्लेइंग-11 को लेकर भी अपनी राय रखी।
विज्ञापन


रोहित ने मैच को लेकर कहा, ''नॉकआउट मैच महत्वपूर्ण हैं। इन मैचों में अच्छा प्रदर्शन करना महत्वपूर्ण है। इसका एहसास होना जरूरी है। कल हमें परिणाम हासिल करने के लिए अच्छा खेलना होगा। अगर आप नॉकआउट मैचों में अच्छा करते हैं तो यह आपको आत्मविश्वास देता है।''
विज्ञापन

कैसे लगी थी रोहित को चोट?
रोहित को नेट पर थ्रो-डाउन स्पेशलिस्ट एस रघु अभ्यास करवा रहे थे। इसी दौरान एक गेंद उनके दाहिने हाथ पर लगी। चोट लगते ही रोहित शर्मा ने तुरंत बल्लेबाजी प्रैक्टिस रोक दी। चोट लगने के बाद रोहित आइस पैक लगाकर बैठे हुए नजर आए। रोहित शर्मा के हाव-भाव से साफ पता चल रहा है कि वे काफी दर्द में थे।

हिटमैन ने की सूर्यकुमार की तारीफ
भारतीय कप्तान ने सूर्यकुमार यादव की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ''सूर्यकुमार यादव ने अच्छी तरह से जिम्मेदारी उठाई है। उन्होंने काफी परिपक्वता दिखाई है और इसका असर उनके साथ बल्लेबाजी करने वाले अन्य खिलाड़ियों पर पड़ता है। वह बड़े मैदान पर खेलना पसंद करता है न कि छोटे मैदानों पर। छोटे मैदानों पर उसे गैप नहीं मिलते।''

ये भी पढ़ें: T20 WC: टी20 विश्व कप में अब तक स्टार रहे हैं ये खिलाड़ी, कोहली-सूर्या हमेशा चमके तो राहुल अहम मौके पर चले
विज्ञापन

अक्षर पटेल के फॉर्म से चिंतित नहीं कप्तान
अक्षर पटेल के फॉर्म पर रोहित ने कहा, ''सच कहूं तो मैं अक्षर को लेकर चिंतित नहीं हूं। उन्होंने ज्यादा ओवर नहीं फेंके हैं। सिडनी को छोड़कर कई मैदानों ने तेज गेंदबाजों की सहायता की है। खिलाड़ियों के लिए एक खराब टूर्नामेंट हो सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह अच्छी गेंदबाजी नहीं कर रहा है। पावरप्ले में अच्छी गेंदबाजी उनकी ताकत रही है।''

ये भी पढ़ें: T20 WC: सेमीफाइनल मैच से पहले डरा इंग्लैंड, उपकप्तान बोले- सूर्यकुमार दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज

ऋषभ पंत पर रोहित ने क्या कहा?
ऋषभ पंत को लेकर रोहित ने कहा, ''ऋषभ अकेला ऐसा खिलाड़ी था जो नहीं खेला था। इसलिए हम उसे समय देना चाहते थे। हमारा विचार यही था। हमने खिलाड़ियों से कहा है कि उन्हें इसके लिए तैयार रहना होगा। हम बीच के ओवरों में स्पिनरों के खिलाफ बाएं हाथ के बल्लेबाजों को मौका देना चाहते थे।'' रोहित के इस बयान से यह समझा जा रहा है कि पंत को सिर्फ एक मैच में आजमाया गया था। अगले मुकाबले में दिनेश कार्तिक ही खेलते हुए दिख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed