फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG t20 World cup England Captain Jos Buttler Don't Want To See Final Between India And Pakistan

T20 World Cup: भारत-पाकिस्तान के बीच फाइनल नहीं देखना चाहते जोस बटलर, कहा- हमारे होते ऐसा नामुमकिन

Wed, 09 Nov 2022 11:36 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: रोहित राज Updated Wed, 09 Nov 2022 11:36 AM IST
सार

दुनिया भर के करोड़ों क्रिकेट प्रशंसक खिताबी मुकाबले में भारत और पाकिस्तान को देखना चाहते हैं, लेकिन उनके दिल को तोड़ने के लिए इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने पूरी योजना बना ली है।

विज्ञापन
IND vs ENG t20 World cup England Captain Jos Buttler Don't Want To See Final Between India And Pakistan
जोस बटलर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच एडिलेड में गुरुवार (10 नवंबर) को खेला जाएगा। इस मैच को जीतने वाली टीम 13 नवंबर को मेलबर्न में फाइनल मैच खेलेगी। वहां उसका सामना न्यूजीलैंड या पाकिस्तान से हो सकता है। दुनिया भर के करोड़ों क्रिकेट प्रशंसक खिताबी मुकाबले में भारत और पाकिस्तान को देखना चाहते हैं, लेकिन उनके दिल को तोड़ने के लिए इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने पूरी योजना बना ली है।
विज्ञापन


बटलर ने सेमीफाइनल मैच से पहले कहा है कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मैच नहीं देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह इस पार्टी को खराब करने की पूरी कोशिश करेंगे।  वह चाहेंगे कि भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप फाइनल न हो। बटलर ने कहा, ''भारतीय टीम काफी मजबूत है। टीम इंडिया में लंबे समय से निरंतर अच्छा खेल रही है। उनके पास टीम में गहराई है। भारत के पास कई शानदार खिलाड़ी हैं।''
विज्ञापन


सूर्यकुमार इस टूर्नामेंट के बेहतरीन बल्लेबाज: बटलर
सूर्यकुमार यादव ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। उनके बारे में बटलर ने कहा, ''उनकी बल्लेबाजी देखने में काफी अच्छी लगती है। वह इस टूर्नामेंट में अब तक बेहतरीन रहे हैं। उनके पास सारे शॉट्स हैं। वह उन शॉट्स को खेलने के लिए खुद को पूरा समय देते हैं, लेकिन किसी भी बल्लेबाज की तरह उन्हें भी आउट करने के लिए एक गेंद चाहिए।"
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: T20 WC: टी20 विश्व कप में अब तक स्टार रहे हैं ये खिलाड़ी, कोहली-सूर्या हमेशा चमके तो राहुल अहम मौके पर चले


'चहल एक शानदार गेंदबाज'
बटलर इस बात से हैरान है कि युजवेंद्र चहल को इस वर्ल्ड कप में खेलने का मौका नहीं है। उनके बारे में पूछे जाने पर इंग्लिश कप्तान ने कहा, ''चहल एक शानदार गेंदबाज हैं। मुझे वास्तव में आईपीएल में उनके साथ खेलने में मजा आया है। वह विकेट लेने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। मुझे यकीन है कि अगर उन्हें खेलने का मौका मिलता है तो वह शानदार गेंदबाजी करेंगे।''

ये भी पढ़ें: T20 WC: सेमीफाइनल मैच से पहले डरा इंग्लैंड, उपकप्तान बोले- सूर्यकुमार दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज

मार्क वुड और मलान के खेलने पर क्या कहा?
इंग्लैंड के दो खिलाड़ी भारत के खिलाफ मैच से पहले चोट से जूझ रहे हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड मलान का खेलना मुश्किल हैं। वहीं, तेज गेंदबाज मार्क वुड के खेलने पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। बटलर ने कहा, ''हम उनके चोटों को अभी देख रहे हैं। हम उन्हें प्लेइंग-11 में रखने का पूरा प्रयास करेंगे।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed