फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG T20: Coach Gautam Gambhir reached Kalighat temple before match against England, Watch Video

IND vs ENG T20: इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले कालीघाट मंदिर पहुंचे कोच गौतम गंभीर, सामने आया वीडियो, देखें

Wed, 22 Jan 2025 10:57 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 22 Jan 2025 10:57 AM IST
सार

गंभीर के कोलकाता से संबंध बहुत गहरे हैं। अपने खेल करियर के दौरान उन्होंने 2011 से 2017 तक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की कप्तानी की।

विज्ञापन
IND vs ENG T20: Coach Gautam Gambhir reached Kalighat temple before match against England, Watch Video
गंभीर - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने इंग्लैंड के खिलाफ 22 जनवरी को ईडन गार्डेंस में होने वाले शुरुआती टी20 मैच से पहले कोलकाता के प्रसिद्ध कालीघाट काली मंदिर का दौरा किया। गंभीर ने उस वक्त मंदिर का दौरा किया जब उन पर और उनके कोचिंग स्टाफ पर तलवार लटक रही है। पिछली कुछ सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद फैंस गंभीर की लगातार आलोचना कर रहे हैं। भारत आज से पांच मैचों की महत्वपूर्ण सीरीज की शुरुआत कर रहा है, जो आगामी चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन

गंभीर का कोलकाता से खास नाता
गंभीर के कोलकाता से संबंध बहुत गहरे हैं। अपने खेल करियर के दौरान उन्होंने 2011 से 2017 तक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की कप्तानी की। इस दौरान फ्रेंचाइजी ने दो खिताब जीते। 2024 में वह केकेआर के मेंटर के तौर पर जुड़े और फिर टीम को तीसरा खिताब दिलाया। इस शहर के साथ उनका संबंध क्रिकेट से परे है, क्योंकि वह अक्सर कोलकाता पहुंचने पर अपनी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत की झलकी पेश करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज महत्वपूर्ण
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज भारतीय टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण है। खासकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के लिए भारत की निराशाजनक 1-3 हार के बाद टीम इंडिया के लिए यह सीरीज जीतना महत्वपूर्ण हो गया है। यह सीरीज चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत की तैयारियों को बताएगा। टी20 सीरीज के बाद भारत को तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलनी है।
विज्ञापन

शमी की वापसी से गेंदबाजी इकाई मजबूत
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी से भारत की उम्मीदें प्रबल होंगी। शमी पिछली बार नवंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक्शन में देखा गया था। उन्होंने एड़ी की चोट के लिए सर्जरी कराई और करीब 14 महीने तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकट से दूर रहे। उन्होंने पिछले साल के अंत में बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी के दौरान मैदान पर वापसी की। टीम में उनकी उपस्थिति भारत की गेंदबाजी इकाई के लिए बहुत जरूरी अनुभव और विश्वसनीयता लाती है।

जीत की पटरी पर वापस आना चाहेगा भारत
सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में भारत इस सीरीज में अपने जीत के रास्ते को फिर से खोजने का लक्ष्य रखेगा। भारत और इंग्लैंड के बीच आंकड़ों की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 24 टी20 खेले गए हैं। इसमें से भारत ने 13 टी20 जीते हैं, जबकि 11 में इंग्लिश टीम को जीत मिली है। भारत ने कोलकाता के ईडन गार्डेंस में सात टी20 खेले हैं। इनमें से भारत ने छह टी20 जीते हैं और उन्हें एकमात्र हार इंग्लैंड से 2011 में मिली है। भारत और इंग्लैंड के बीच ईडन गार्डेंस पर पिछला टी20 मुकाबला भी तभी (2011) में ही खेला गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed