फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG sunil gavaskar unhappy with late tribute to dattajirao gaikwad says it should have happen earlier

IND vs ENG: दत्ताजीराव गायकवाड़ को देर से श्रद्धांजलि देने से नाखुश गावस्कर, बोले- 'ये पहले होना चाहिए था'

Sat, 17 Feb 2024 04:02 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 17 Feb 2024 04:02 PM IST
सार

बीसीसीआई ने शुक्रवार को दत्ताजीराव के सम्मान में खिलाड़ियों को बांह पर काली पट्टी बांधने का निर्देश दिया। इस पर भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा ये पहले किया जाना चाहिए था।

विज्ञापन
IND vs ENG sunil gavaskar unhappy with late tribute to dattajirao gaikwad says it should have happen earlier
सुनील गावस्कर-टीम इंडिया - फोटो : ESPN & BCCI

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन दत्ताजीराव गायकवाड़ को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य के लिए भारतीय टीम हाथ पर काली पट्टी बांध कर उतरी। 95 वर्ष की आयु में पूर्व क्रिकेटर ने 13 फरवरी को अंतिम सांस ली। लंबे वक्त से वह बीमारी से जूझ रहे थे। इस बीच पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने गायकवाड़ के सम्मान में हुई देरी पर प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन


दिग्गज के सम्मान में हुई देरी तो गावस्कर ने लगाई बोर्ड की क्लास
दरअसल, भारत और इंग्लैंड के बीच जारी तीसरे टेस्ट मैच की शुरुआत 15 फरवरी को हुई जबकि बीसीसीआई ने शुक्रवार को दत्ताजीराव के सम्मान में खिलाड़ियों को बांह पर काली पट्टी बांधने का निर्देश दिया। इस पर भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा ये पहले किया जाना चाहिए था। गावस्कर ने कहा, ”देर आए दुरुस्त आए…उन्हें पहले दिन ही ऐसा करना चाहिए था, लेकिन देर आए दुरुस्त आए। वह पांच मैचों की सीरीज में भारतीय टीम के कप्तान थे। उन्होंने पांच मैचों में से चार में कप्तानी की और दूसरे की कप्तानी पंकज रॉय ने की।”
विज्ञापन


बीसीसीआई ने जताया दुख
1951 से 1962 के बीच भारत के लिए 11 टेस्ट खेलने वाले दत्ताजीराव दाएं हाथ के बल्लेबाज थे, जो मध्यम गति और लेग-ब्रेक दोनों गेंदबाजी कर सकते थे। दत्ताजीराव 1959 के इंग्लैंड दौरे के दौरान भारत के कप्तान थे। बीसीसीआई ने दत्ताजीराव के निधन पर दुख व्यक्त किया था। बोर्ड ने कहा था कि वह इस दुख की घड़ी में गायकवाड़ के परिवार, दोस्तों और चाहने वालों के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ौदा का प्रतिनिधित्व किया
दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 1952 में लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया था और उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 1961 में चेन्नई में पाकिस्तान के खिलाफ था। दत्ताजीराव ने रणजी ट्रॉफी में 1947 से 1961 तक बड़ौदा का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 47.56 की औसत से 3139 रन बनाए, जिसमें 14 शतक शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed