{"_id":"65bf30ac71f9979fb600dca0","slug":"ind-vs-eng-sourav-ganguly-said-india-does-not-need-turning-track-with-excellent-fast-bowlers-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: सौरव गांगुली बोले- शानदार तेज गेंदबाजों के होते भारत को टर्निंग ट्रैक की जरूरत नहीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: सौरव गांगुली बोले- शानदार तेज गेंदबाजों के होते भारत को टर्निंग ट्रैक की जरूरत नहीं
Sun, 04 Feb 2024 01:28 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 04 Feb 2024 01:28 PM IST
सार
IND vs ENG 2nd Test: बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज के इंदौर मैच के बाद भी इसी तरह के विचार व्यक्त किए थे। इंदौर की पिच को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने खराब पिच का दर्जा दिया था।
विज्ञापन
जो रूट को आउट करने के बाद जसप्रीत बुमराह।
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बुमराह के शानदार प्रदर्शन के बीच भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने सवाल उठाया है कि हमें टर्निंग ट्रैक बनाने की क्या जरूरत है, जबकि हमारे गेंदबाजी आक्रमण में इतनी क्षमता है कि हम किसी भी पिच पर 20 विकेट निकाल सकते हैं। गांगुली ने कहा कि जब मैं बुमराह, शमी, सिराज और मुकेश कुमार को गेंदबाजी करते हुए देखता हूं तो हैरान होता हूं कि हमें भारत में स्पिन के मददगार टर्निंग ट्रैक बनाने की जरूरत क्या है। हमारे तेज गेंदबाज साथी स्पिनरों अश्विन, जडेजा, कुलदीप और अक्षर के सहयोग से बीस विकेट ले सकते हैं।
बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज के इंदौर मैच के बाद भी इसी तरह के विचार व्यक्त किए थे। इंदौर की पिच को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने खराब पिच का दर्जा दिया था।
विज्ञापन
बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज के इंदौर मैच के बाद भी इसी तरह के विचार व्यक्त किए थे। इंदौर की पिच को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने खराब पिच का दर्जा दिया था।
विज्ञापन