फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Semifinal Virat Kohli was hit by a Harshal Patel delivery in groin area but looks fine

IND vs ENG Semifinal: सेमीफाइनल से पहले भारत के लिए बुरी खबर, अभ्यास के दौरान विराट कोहली को लगी हर्षल की गेंद

Wed, 09 Nov 2022 12:36 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: रोहित राज Updated Wed, 09 Nov 2022 12:36 PM IST
सार

कोहली ने गेंद लगने के बाद कुछ देर के लिए ब्रेक लिया और फिर बाद में वापस अभ्यास करने लगे। विराट से पहले मंगलवार को रोहित शर्मा को भी अभ्यास के दौरान चोट लगी थी।

विज्ञापन
IND vs ENG Semifinal Virat Kohli was hit by a Harshal Patel delivery in groin area but looks fine
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली एडिलेड में अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए। तेज गेंदबाज हर्षल पटेल की गेंद पर उन्हें चोट लगी। हालांकि, टीम इंडिया के फैंस के लिए यह अच्छी खबर है कि उनकी चोट मामूली है। कोहली ने गेंद लगने के बाद कुछ देर के लिए ब्रेक लिया और फिर बाद में वापस अभ्यास करने लगे। विराट से पहले मंगलवार को रोहित शर्मा को भी अभ्यास के दौरान चोट लगी थी। रोहित को दाहिने हाथ में चोट लगी थी। रोहित ने मुकाबले से एक दिन पूर्व बुधवार को बताया कि वह पूरी तरह फिट हैं। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि चोट लगी थी, लेकिन अब वह ठीक है।
विज्ञापन


विराट कोहली के चोट की बात करें तो हर्षल पटेल की एक गेंद उनके ग्रोइन में लगी। कोहली गेंद लगने के बाद वहीं पर बैठ गए। उन्होंने फिर कुछ देर तक आराम किया। जब कोहली को लगा कि वह फिर से बल्लेबाजी कर सकते हैं तो उन्होंने अभ्यास दोबारा शुरू किया। टीम इंडिया टूर्नामेंट के इस मुकाम पर कोहली को नहीं खोना चाहेगी। वह इस टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: T20 WC: टी20 विश्व कप में अब तक स्टार रहे हैं ये खिलाड़ी, कोहली-सूर्या हमेशा चमके तो राहुल अहम मौके पर चले
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे लगी थी रोहित को चोट?
रोहित को नेट पर थ्रो-डाउन स्पेशलिस्ट एस रघु अभ्यास करवा रहे थे। इसी दौरान एक गेंद उनके दाहिने हाथ पर लगी। चोट लगते ही रोहित शर्मा ने तुरंत बल्लेबाजी प्रैक्टिस रोक दी। चोट लगने के बाद रोहित आइस पैक लगाकर बैठे हुए नजर आए। रोहित शर्मा के हाव-भाव से साफ पता चल रहा है कि वे काफी दर्द में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed