{"_id":"6859758c4998851e930cefcb","slug":"ind-vs-eng-sanjana-ganeshan-gave-jasprit-bumrah-special-message-from-sunil-gavaskar-cheteshwar-pujara-video-2025-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: 'प्लीज ऐसा करो..',संजना गणेशन ने की बुमराह से खास मांग; क्या जसप्रीत पूरी करेंगे पत्नी की इच्छा?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: 'प्लीज ऐसा करो..',संजना गणेशन ने की बुमराह से खास मांग; क्या जसप्रीत पूरी करेंगे पत्नी की इच्छा?
Mon, 23 Jun 2025 09:11 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 23 Jun 2025 09:11 PM IST
सार
बुमराह की पत्नी संजना स्पोर्ट्स प्रजेंटर हैं। लीड्स टेस्ट के चौथे दिन उन्हें भारतीय गेंदबाज से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बुमराह को चेतेश्वर पुजारा और सुनील गावस्कर का खास मैसेज दिया। संजना ने कहा- 'गावस्कर और पुजारा की ओर से एक रिक्वेस्ट है कि जसप्रीत प्लीज, प्लीज, प्लीज इंग्लैंड में पांचों टेस्ट मैच खेलें।'
विज्ञापन
संजना गणेशन-जसप्रीत बुमराह
- फोटो : Sony sports (videograb)
विस्तार
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शानदार गेंदबाजी की और पांच विकेट झटके। उन्होंने टेस्ट की एक पारी में 14वीं बार पंजा खोला। अब सोशल मीडिया पर बुमराह और उनकी पत्नी संजना गणेशन का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें संजना को बुमराह से खास मांग करते देखा जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
संजना ने दिया बुमराह को खास मैसेज
बुमराह की पत्नी संजना स्पोर्ट्स प्रजेंटर हैं। लीड्स टेस्ट के चौथे दिन उन्हें भारतीय गेंदबाज से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बुमराह को चेतेश्वर पुजारा और सुनील गावस्कर का खास मैसेज दिया। संजना ने कहा- 'गावस्कर और पुजारा की ओर से एक रिक्वेस्ट है कि जसप्रीत प्लीज, प्लीज, प्लीज इंग्लैंड में पांचों टेस्ट मैच खेलें।' पत्नी की बात का बुमराह ने कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन उन्होंने कहा कि, 'हम इस बारे में किसी और दिन बात करेंगे।'

Jasprit Bumrah keeping the batters and us guessing 😫#SonySportsNetwork #GroundTumharaJeetHamari #ENGvIND #NayaIndia #DhaakadIndia #TeamIndia | @Jaspritbumrah93 @SanjanaGanesan pic.twitter.com/lIKggth6qg
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) June 23, 2025
तीन मैच खेलेंगे बुमराह
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले में जारी है। सीरीज की शुरुआत से पहले नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और मुख्य कोच गौतम गंभीर ने बताया था कि इंग्लैंड दौरे पर बुमराह पांचों मुकाबले नहीं खेलेंगे। वह सिर्फ तीन टेस्ट मैच खेलेंगे। हालांकि, दोनों ने इस बात का खुलासा नहीं किया था कि वो तीन मैच कौन से होंगे जिनमें बुमराह खेलेंगे।

बुमराह की फिटनेस चिंता का विषय
दरअसल, बुमराह ने पिछले साल रोहित की अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दो मैचों में टीम की कमान संभाली थी, लेकिन वह पांचवें टेस्ट मैच के दौरान चोट के कारण बाहर हो गए थे। बुमराह की फिटनेस और कार्यभार प्रबंधन हमेशा ही चिंता का विषय रहा है। यही वजह है बीसीसीआई ने उनकी जगह गिल को रोहित के बाद नेतृत्व का जिम्मा सौंपा है।