फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: पंत ने एंडरसन की गेंद पर लगाया था रिवर्स स्वीप, मैच के बाद बताया पूरा प्लान

Fri, 05 Mar 2021 05:43 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 05 Mar 2021 05:43 PM IST
विज्ञापन
IND vs ENG: Rishabh pant share his experience and planning on his reverse sweep shot against james anderson
ऋषभ पंत - फोटो : twitter

ऋषभ पंत ने साल 2021 का अपना शानदार फॉर्म इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में भी बरकरार रखा। उन्होंने अहमदाबाद में चल रहे सीरीज के आखिरी टेस्ट के दूसरे दिन अपना तीसरा शतक पूरा किया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंत उस वक्त बल्लेबाजी करने उतरे जब भारत के 80 रन पर चार विकेट गिर चुके थे। लेकिन इसके बाद उन्होंने पहले रोहित और फिर अश्विन के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी की। 

IND vs ENG: Rishabh pant share his experience and planning on his reverse sweep shot against james anderson
ऋषभ पंत - फोटो : social media

पंत ने शुरू में बेहद सधी हुई बल्लेबाजी की और अपना पूरा समय लिया लेकिन अर्धशतक पूरा करने के बाद वे आक्रामक मूड में चले गए और इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। इस दौरान उन्होंने वाशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर अहम शतकीय साझेदारी की और टीम के स्कोर को 200 के पार ले गए।  

IND vs ENG: Rishabh pant share his experience and planning on his reverse sweep shot against james anderson
ऋषभ पंत - फोटो : social media

बल्लेबाजी के दौरान पंत का एक शॉट भी काफी चर्चा में है और लोग उसे यादगार बता रहे हैं। दरअसल भारतीय विकेटकीपर ने इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की एक तेज गेंद पर रिवर्स स्वीप लगाया और चौका बटोरा।    
 

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG: Rishabh pant share his experience and planning on his reverse sweep shot against james anderson
वाशिंगटन सुंदर और ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर @BCCI

पंत ने चर्चित रिवर्स स्वीप शॉट पर कहा, 'आपको ऐसे शॉट खेलने के लिए पहले से सोचना पड़ता है और अगर किस्मत आपके साथ है तो आप ऐसे जोखिम उठा सकते हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे अपना खेल खेलने की छूट मिलती है लेकिन मैं परिस्थिति को समझकर खेलने की कोशिश करता हूं। मैं टीम की जीत के लिए खेलता हूं और अगर इस दौरान दर्शकों को मजा आता है तो मैं खुश हूं।'
 

विज्ञापन
IND vs ENG: Rishabh pant share his experience and planning on his reverse sweep shot against james anderson
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर @BCCI

मैच के बाद पंत ने अपनी पारी को लेकर भी बात की और अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा, 'योजना यही थी कि मुझे रोहित के साथ मिलकर साझेदारी करनी है। मैंने पहले पिच को पढ़ने का सोचा और उसके बाद शॉट खेलने का प्लान बनाया। अगर गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी कर रहा है तो आपको उसे सम्मान देना चाहिए और यही मेरे दिमाग में था।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed