फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: reaction of India-England captains Bumrah Stokes after Edgbaston Test, former coach Shastri gave this reaction

IND vs ENG: एजबेस्टन टेस्ट के बाद भारत-इंग्लैंड के कप्तानों का यह रहा रिएक्शन, पूर्व कोच शास्त्री ने दी ये प्रतिक्रिया

Tue, 05 Jul 2022 11:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 05 Jul 2022 11:44 PM IST
सार

शास्त्री ने कहा, ‘विकेट गंवाने के बावजूद वे जोखिम उठा सकते थे। खेल में उस समय रन काफी महत्वपूर्ण थे और मुझे लगता है कि वे काफी रक्षात्मक हो गए, विकेट काफी जल्दी जल्दी गंवाए और इंग्लैंड को बल्लेबाजी का पर्याप्त समय दे दिया।’

विज्ञापन
IND vs ENG: reaction of India-England captains Bumrah Stokes after Edgbaston Test, former coach Shastri gave this reaction
रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि पांचवें टेस्ट के चौथे दिन दूसरी पारी में बल्लेबाजी में भारत के ‘डर’ और ‘रक्षात्मक’ रवैये के कारण इंग्लैंड को वापसी करने का मौका मिल गया। पहली पारी में 132 रन की बढ़त बनाने वाला भारत दूसरी पारी में सिर्फ 245 रन पर सिमट गया।
विज्ञापन


कमेंट्री टीम का हिस्सा शास्त्री ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह निराशाजनक था क्योंकि वे अपनी बल्लेबाजी से इंग्लैंड को मुकाबले से बाहर कर सकते थे। उन्हें दो सत्र बल्लेबाजी करने की जरूरत थी और मुझे लगता है कि वे रक्षात्मक थे, वे डरे हुए थे, विशेषकर लंच के बाद।’
विज्ञापन


शास्त्री ने कहा, ‘विकेट गंवाने के बावजूद वे जोखिम उठा सकते थे। खेल में उस समय रन काफी महत्वपूर्ण थे और मुझे लगता है कि वे काफी रक्षात्मक हो गए, विकेट काफी जल्दी जल्दी गंवाए और इंग्लैंड को बल्लेबाजी का पर्याप्त समय दे दिया।’
विज्ञापन
विज्ञापन

टेस्ट क्रिकेट का नया जीवन देना चाहते हैं
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा- पांच हफ्ते पहले 378 का लक्ष्य काफी डरावना था। हमारे खिलाड़ियों ने इसे आसान बना दिया। जॉनी और रूट को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने बुमराह और शमी का डटकर सामना किया। कभी-कभी टीमें हमसे अच्छी होंगी। जैक लीच के अनुसार कोई भी हमसे बहादुर नहीं होगा। हम टेस्ट क्रिकेट को लेकर नई इबारत लिखने जा रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट कैसे खेला जाता है, विशेषकर इंग्लैंड में। हम टेस्ट क्रिकेट को नया जीवन देना चाहते हैं। प्रशंसकों के लिए नया सेट ला रहे हैं। हम नई छाप छोड़ना चाहते हैं।

दूसरी पारी में इंग्लैंड ने हमसे बेहतर खेला
भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने कहा- किंतु और परंतु हमेशा चलने वाली चीजें हैं। ऐसा क्रिकेट में होता है। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में हमसे बेहतर खेला। दोनों ही टीमों ने अच्छा क्रिकेट खेला। ऋषभ और जड्डू के पलटवार से हम खेल में आगे थे। ऋषभ ने बहुत अच्छा किया। कप्तानी एक अच्छी चुनौती थी। इससे काफी कुछ सीखा। टीम का नेतृत्व करना बहुत बड़ा सम्मान और अनुभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed