फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG rajat patidar can be out from playing of fourth test in third test he got out on zero

IND vs ENG: कप्तान के भरोसे पर खरे नहीं उतरे रजत पाटीदार, चौथे टेस्ट में प्लेइंग 11 से हो सकते हैं बाहर

Sat, 17 Feb 2024 11:04 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 17 Feb 2024 11:04 PM IST
सार

तीसरे टेस्ट में रजत पाटीदार कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। वह दूसरी पारी में शून्य पर आउट हो गए। चौथे टेस्ट में केएल राहुल की वापसी संभव है। ऐसे में 30 वर्षीय बल्लेबाज को प्लेइंग 11 से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

विज्ञापन
IND vs ENG rajat patidar can be out from playing of fourth test in third test he got out on zero
रजत पाटीदार - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में रजत पाटीदार का खराब प्रदर्शन जारी है। तीसरे दिन वह शून्य पर आउट हो गए। टॉम हार्टले ने उन्हें अपना शिकार बनाया। इससे पहले भारत की पहली पारी में भी वह सिर्फ पांच रन बनाकर पवेलियन लौटे। ऐसे में उनके चौथे टेस्ट से बाहर होने की संभावना है।
विज्ञापन


घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन करने वाले धाकड़ बल्लेबाज पाटीदार को इस सीरीज के दूसरे टेस्ट में डेब्यू का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने पहली पारी में 32 और दूसरी पारी में नौ रन बनाकर आउट हुए। 30 वर्षीय बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। वह कप्तान के भरोसे पर खरे नहीं उतरे। ऐसे में माना जा रहा है कि केएल राहुल अगर चौथे टेस्ट में वापसी करते हैं तो रजत को प्लेइंग 11 से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।
विज्ञापन

 
केएल राहुल की चौथे टेस्ट में वापसी संभव
टीम इंडिया के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल चोट की वजह से विशाखापत्तनम टेस्ट का हिस्सा नहीं बन पाए थे। हालांकि, उन्हें तीसरे टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया गया लेकिन पूरी तरह फिट नहीं होने के कारण उन्हें प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बनाया गया। फिलहाल राहुल नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में हैं। चौथे टेस्ट में स्टार क्रिकेटर की वापसी संभव है। राहुल ने पहले मैच की पहली पारी में 86 रन और दूसरी पारी में 22 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बल्लेबाज का करियर
रजत पाटीदार के घरेलू करियर अच्छा रहा है। उन्होंने 56 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 4041 रन बनाए। इस फॉर्मेट में उनके नाम 12 शतक और 22 अर्धशतक दर्ज हैं। वहीं, उनका उच्चतम स्कोर 196 रन है। 30 वर्षीय बल्लेबाज ने 58 लिस्ट ए मैचों में तीन शतक और 12 अर्धशतक की मदद से 1985 रन बनाए। पाटीदार आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर के लिए खेलते नजर आते हैं। उन्होंने भारत के लिए पिछले साल वनडे फॉर्मेट में डेब्यू किया। अब तक खेले एक मुकाबले में रजत ने 22 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed