{"_id":"611f8ec88ebc3e79ff1cad42","slug":"ind-vs-eng-r-ashwin-reveals-he-was-in-contention-to-play-lords-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: रविचंद्रन अश्विन का खुलासा, बताया लॉर्ड्स टेस्ट में उन्हें क्यों नहीं किया गया शामिल?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: रविचंद्रन अश्विन का खुलासा, बताया लॉर्ड्स टेस्ट में उन्हें क्यों नहीं किया गया शामिल?
Fri, 20 Aug 2021 04:45 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 20 Aug 2021 04:45 PM IST
सार
बता दें कि अश्विन पहले व दूसरे टेस्ट नहीं खेल पाए थे लेकिन तीसरे टेस्ट में उनके खेलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : social media
विस्तार
टीम इंडिया के अनुभवी स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने खुलासा किया है कि उन्हें लॉर्ड्स टेस्ट में क्यों नहीं शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट की सुबह बारिश हो गई। इसकी वजह से टीम इंडिया चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरी।
विज्ञापन
इस अनुभवी गेंदबाज ने अपने यूट्यूब शो, 'कुट्टी स्टोरी' में लॉर्ड्स में नहीं खेलने की वजह का खुलासा करते हुए कहा, 'सबसे मजेदार बात ये थी कि मैच से पहले उन्होंने मुझसे कहा, 'बाहर गर्मी है। कृपया आप तैयार रहो। आप खेल सकते हैं।' सुबह नाश्ता करने के बाद बारिश शुरू हो गई। मैंने पूछा, 'बारिश आने के बाद आप गर्मी की बात नहीं करेंगे ? जब मुझे निराशा ही हाथ लगनी थी तो मुझे आशा ही क्यों दी!'
विज्ञापन
बता दें कि अश्विन पहले व दूसरे टेस्ट नहीं खेल पाए थे लेकिन तीसरे टेस्ट में उनके खेलने की उम्मीद जताई जा रही है। भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था। पहले टेस्ट में शार्दुल ठाकुर के चोटिल होने के बाद तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को टीम में जगह दी गई थी। वहीं, दूसरे टेस्ट में भारत ने मेजबान इंग्लैंड को 151 रनों से हराकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी। अब दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट 25 अगस्त से लीड्स में खेला जाएगा।
विज्ञापन
तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम
बता दें कि इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। तीसरे टेस्ट के लिए मेजबान टीम ने डोम सिबले की जगह डेविड मलान को अपने स्क्वाड में शामिल किया है। तीन साल बाद मलान की टेस्ट टीम में वापसी हुई है। मलान ने अपना आखिरी टेस्ट भारत के खिलाफ ही साल 2018 में खेला था।
टीम इस प्रकार है :
जो रूट (कप्तान), मोईन अली, जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, रोरी बर्न्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, हसीब हमीद, डैन लॉरेंस, साकिब महमूद, डेविड मलान, क्रेग ओवरटन, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, मार्क वुड।