फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Not Rohit-Ashwin or Shami, according to England batter Ollie Pope, India will miss Virat Kohli

IND vs ENG: रोहित-अश्विन या शमी नहीं, इंग्लैंड के उप-कप्तान ओली पोप के मुताबिक भारत को खलेगी इस दिग्गज की कमी

Thu, 12 Jun 2025 09:54 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 12 Jun 2025 09:54 AM IST
सार

रोहित और कोहली ने टेस्ट को अलविदा कह दिया है तो वहीं अश्विन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। इसके अलावा मोहम्मद शमी को भी इस दौरे के लिए टीम में नहीं चुना गया है। इंग्लैंड के ओली पोप ने क्या कहा, आइए जानते हैं...

विज्ञापन
IND vs ENG: Not Rohit-Ashwin or Shami, according to England batter Ollie Pope, India will miss Virat Kohli
अश्विन, कोहली, शमी और रोहित - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, फैंस के मन में उत्सुकता उतनी बढ़ती जा रही है। इस सीरीज की शुरुआत 20 जून से होगी। भारतीय टीम नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में इस सीरीज में उतरेगी और सभी खिलाड़ी इंग्लैंड पहुंच चुके हैं। इस दौरान टीम इंडिया भारत-ए टीम के खिलाफ एक इंट्रा स्क्वॉड मैच भी खेलेगी। हालांकि, काफी समय बाद ऐसा होगा कि किसी टेस्ट सीरीज में विराट कोहली, रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन नहीं खेलते दिखेंगे।
विज्ञापन

'कोहली की चमक की कमी खलेगी'
रोहित और कोहली ने टेस्ट को अलविदा कह दिया है तो वहीं अश्विन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। इसके अलावा मोहम्मद शमी को भी इस दौरे के लिए टीम में नहीं चुना गया है। इंग्लैंड के उपकप्तान ओली पोप का मानना है कि शुभमन गिल की अगुआई वाली युवा भारतीय टीम में काफी गहराई और प्रतिभा है, लेकिन 20 जून से लीड्स में शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैच की सीरीज के दौरान टीम इंडिया को विराट कोहली की चमक की कमी खलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs ENG: Not Rohit-Ashwin or Shami, according to England batter Ollie Pope, India will miss Virat Kohli
कोहली, रोहित, अश्विन और शमी - फोटो : Twitter
चयनकर्ताओं ने युवा टीम का चयन किया
कोहली और रोहित जैसे दिग्गजों के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भारत ने इस हाई-प्रोफाइल सीरीज के लिए युवा टीम का चयन किया है। पोप ने ‘टॉकस्पोर्ट’ क्रिकेट से कहा, 'यह एक युवा टीम है, लेकिन इन भारतीय खिलाड़ियों में बहुत गहराई और प्रतिभा है। इसलिए उनके पास बहुत से युवा खिलाड़ी हैं। बहुत से अच्छे खिलाड़ी हैं। उनके नए कप्तान शुभमन गिल एक शानदार खिलाड़ी हैं। उन्हें स्लिप में खड़े होकर चहकने वाले विराट कोहली की चमक की कमी खलेगी।'
विज्ञापन

'भारतीय टीम के पास कुछ अच्छी प्रतिभाएं'
उन्होंने कहा, 'लेकिन उनके पास कुछ अच्छी प्रतिभाएं हैं इसलिए वे आत्मविश्वास से भरे होंगे। लेकिन हमारे खिलाड़ी इसके लिए तैयार हैं।' भारत ने 2007 के बाद से इंग्लैंड में कोई टेस्ट श्रृंखला नहीं जीती है। 2011, 2014 और 2018 में उसे हार का सामना करना पड़ा है जबकि 2021-22 की सीरीज ड्रॉ रही। पोप ने आगामी सीरीज को इस साल के अंत में होने वाली एशेज की इंग्लैंड की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण बताया।

IND vs ENG: Not Rohit-Ashwin or Shami, according to England batter Ollie Pope, India will miss Virat Kohli
ओली पोप और जैक क्राउली - फोटो : ANI
'एशेज की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण है यह सीरीज'
उन्होंने कहा, 'हमारे लिए भारत के साथ खेलने का यह एक बेहतरीन समय है। पिछली गर्मियों में हमने वेस्टइंडीज और श्रीलंका के साथ खेला था। भारत के साथ खेलने का यह एकदम सही समय है और फिर एक बार जब एशेज आ जाएगी तो यह रोमांचक होगा।' इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के साथ ही भारत के नए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र की भी शुरुआत हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed