{"_id":"67829911bd8df4f61502d8c3","slug":"ind-vs-eng-mohammed-shami-ready-to-return-in-t20-format-suspense-remains-on-odi-series-and-champions-trophy-2025-01-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: मोहम्मद शमी 26 महीने बाद टी20 में करेंगे वापसी, घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: मोहम्मद शमी 26 महीने बाद टी20 में करेंगे वापसी, घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम
Sat, 11 Jan 2025 09:45 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 11 Jan 2025 09:45 PM IST
सार
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप के लिए टीम में शामिल किया है। वह 26 महीने बाद भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते नजर आएंगे।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच इस महीने शुरू होने वाली टी20 सीरीज के लिए शनिवार को भारतीय टीम का एलान हो गया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप के लिए टीम में शामिल किया है। वह 26 महीने बाद भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते नजर आएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
मोहम्मद शमी
- फोटो : twitter
वनडे विश्व कप 2023 में खेला था आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला
शमी वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल के बाद से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। टूर्नामेंट के दौरान वह चोटिल हो गए थे जिसके बाद उनकी साल 2024 की शुरुआत में टखने की सर्जरी हुई थी। इसके बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में वापसी की। बीच में खबर आई थी कि तेज गेंदबाज बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे। हालांकि, फिटनेस संबंधी कारणों से ऐसा संभव नहीं हो सका। अब शमी को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय स्क्वॉड का हिस्सा बनाया गया है।

- फोटो : PTI
घरेलू क्रिकेट में चमके शमी
पिछले साल सर्जरी के बाद 34 वर्षीय गेंदबाज ने नवंबर में घरेलू क्रिकेट में खेलना शुरू किया था। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बंगाल के लिए सभी नौ टी20 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 7.85 के इकोनॉमी रेट से 11 विकेट हासिल किए। वहीं, विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने सात में से सिर्फ तीन मैच ही खेले और मात्र तीन ही विकेट ले सके। इसके बाद शमी पैर में सूजन के कारण इस टूर्नामेंट बाहर हो गए थे।

- फोटो : ani
801 दिन बाद टी20 प्रारूप में करेंगे वापसी
शमी को आखिरी बार टी20 विश्व कप 2022 में इस प्रारूप में खेलते देखा गया था। इसके बाद से उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई टी20 मैच नहीं खेला है। शमी के नाम 23 टी20 मैचों में 24 विकेट दर्ज हैं। चोट से उबरने के बाद शमी ने घरेलू टी20 क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन किया जिसका इनाम अब उन्हें मिला है।

वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी पर सस्पेंस बरकरार
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज के अलावा तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी, जिसके लिए अब तक भारतीय टीम का एलान नहीं किया गया है। उम्मीद है कि अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी को 50 ओवर प्रारूप के लिए चुने जाने वाले स्क्वॉड का हिस्सा बनाया जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया फरवरी में चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दुबई जाएगी। प्रतिष्ठित टूर्नामेंट से पहले शमी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदर्शन से खुद को साबित करना होगा। भारत के लिए खेले 101 वनडे मैच में उनके नाम 195 विकेट दर्ज हैं।