फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG lifestory of Yashasvi Jaiswal he spent night in tent and sold golgappas story full of struggles

IND vs ENG: कभी टेंट में गुजारी रात तो कभी बेचे गोलगप्पे, संघर्षों से भरी है यशस्वी जायसवाल की कहानी

Sun, 18 Feb 2024 10:09 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 18 Feb 2024 10:09 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के भदोही में जन्में यशस्वी जायसवाल का बचपन संघर्षों भरा रहा। क्रिकेटर बनने की चाहत उन्हें मुंबई ले आई। यहां उन्होंने कभी टेंट में रात गुजारी तो कभी गोलगप्पे बेचे लेकिन हार नहीं मानी। आज वह इंग्लैंड के खिलाफ अपने बल्ले से आग उगल रहे हैं।

विज्ञापन
IND vs ENG lifestory of Yashasvi Jaiswal he spent night in tent and sold golgappas story full of struggles
यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI & Twitter

विस्तार

इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पिछले तीन टेस्ट मैचों में भारतीय युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अपने शानदार प्रदर्शन से पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। वह इस सीरीज में अब तक सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पिछले तीन मैचों में लगातार दो दोहरे शतक के साथ 545 रन बना लिए हैं। इस मुकाम तक पहुंचना उनके लिए आसान नहीं रहा। 
विज्ञापन


सड़कों पर बेचे गोलगप्पे, टेंट में गुजारी रात
भारत के लिए सात टेस्ट मैच खेल चुके जायसवाल का जन्म उत्तर प्रदेश के भदोही में हुआ। पिता एक छोटी सी दुकान चलाते हैं और माँ गृहणी हैं। यशस्वी अपने घर के छोटे बेटे हैं। हालांकि, क्रिकेट से लगाव की वजह से वह 10 साल की उम्र में मुंबई पहुंच गए। यहां उन्हें कुछ वर्षों तक गुमनामी की जिंदगी गुजारनी पड़ी। गुजर-बसर के लिए उन्हें सड़कों पर गोलगप्पे भी बेचने पड़े। रहने के लिए इस युवा के पास अपना घर तक नहीं था। वह टेंट में रातें गुजारते और दिन में अभ्यास करते।
विज्ञापन


यशस्वी जायसवाल की दिन-रात की मेहनत तब रंग लाई जब उन्हें मुंबई के लिए खेलने का मौका मिला। 22 फर्स्ट क्लास मैचों में युवा बल्लेबाज ने 12 शतक और चार अर्धशतक की मदद से 2706 रन बनाए। वहीं, लिस्ट ए के 32 मुकाबलों में 1511 रन बनाए। इस फॉर्मेट में उनके नाम पांच शतक और सात अर्धशतक दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
डेब्यू मैच में जड़ा शतक
राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले साल टेस्ट डेब्यू किया था। अपने पहले ही मैच में उन्होंने 171 रनों की शानदार पारी खेलकर क्रिकेट जगत में सनसनी फैला दी थी। इस मैच में उन्होंने 16 शतक और एक अर्धशतक जड़ा था। इसके बाद उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिला। उम्मीद है कि बहुत जल्द उन्हें वनडे में भी पदार्पण का मौका मिल सकता है।

 
तीन टेस्ट मैचों में यशस्वी ने बनाए खास रिकॉर्ड
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी इस सीरीज में यशस्वी ने लगातार दो टेस्ट में दोहरे शतक लगाए। ऐसा करने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में विनोद कांबली और विराट कोहली की बराबरी की। इसके अलावा उन्होंने टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पाकिस्तानी दिग्गज वसीम अकरम की संयुक्त रूप से बराबरी कर ली है। अकरम ने 1996 में जिम्बाब्वे के खिलाफ शेखपुरा (पाकिस्तान) में 12 छक्के मारे थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed