फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Jasprit Bumrah made Stuart Broad cry after Yuvraj Singh stint in 2007, scoring 35 runs in an over

4,5,7,4,4,4,6,1: बुमराह ने ब्रॉड को दिला दी युवराज की 'याद', एक ही ओवर में बटोर लिए 35 रन

Sat, 02 Jul 2022 06:56 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एजबेस्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एजबेस्टन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 02 Jul 2022 06:56 PM IST
सार

2007 में 36 के 36 रन युवराज के बल्ले से निकले थे। उन्होंने मैदान के हर कोने में छक्के लगाए थे। कुछ वैसा ही हाल भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच में देखने को मिला। बुमराह ने शानदार बल्लेबाजी की और ब्रॉड के ओवर में चार चौके और दो छक्के लगाए।

विज्ञापन
IND vs ENG: Jasprit Bumrah made Stuart Broad cry after Yuvraj Singh stint in 2007, scoring 35 runs in an over
बुमराह ने 2022 और युवराज ने 2007 में ब्रॉड की धुनाई की - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन टेस्ट की पहली पारी में ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा का कमाल देखने को मिला। दोनों ने शतक लगाकर टीम इंडिया को मुश्किल परिस्थिति से निकाला। एक वक्त भारत ने 98 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद पंत और जडेजा ने मिलकर 222 रन की साझेदारी निभाई। 
विज्ञापन

पंत 111 गेंदों पर 146 रन और जडेजा 194 गेंदों पर 104 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, इन दोनों की पारियों के अलावा एक और भारतीय बल्लेबाज था, जिसने इंग्लिश गेंदबाजों को रुला दिया। यह बल्लेबाज कोई और नहीं, बल्कि इस मैच में टीम इंडिया की कप्तानी कर जसप्रीत बुमराह हैं। बुमराह ने 16 गेंदों पर 31 रन की नाबाद पारी खेली। 

भारतीय पारी के 84वें ओवर में बुमराह ने स्टुअर्ट ब्रॉड को रुला दिया। इस ओवर में कुल 35 रन बने, जिसमें से 29 रन बुमराह के बल्ले से निकले, वहीं छह रन एक्स्ट्रा थे। ब्रॉड के इस ओवर ने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप की याद दिला दी, जब युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ एक ओवर में छह छक्के लगाए थे। तब भी गेंदबाज ब्रॉड ही थे।
विज्ञापन

2007 में 36 के 36 रन युवराज के बल्ले से निकले थे। उन्होंने मैदान के हर कोने में छक्के लगाए थे। कुछ वैसा ही हाल भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच में देखने को मिला। बुमराह ने शानदार बल्लेबाजी की और ओवर में चार चौके और दो छक्के लगाए। पांच रन वाइड पर चौके से और ब्रॉड ने एक नो बॉल भी फेंकी। एक ओवर में 35 रन टेस्ट इतिहास में सबसे महंगा ओवर है। 

ब्रॉड से पहले यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका रॉबिन पीटरसन के नाम था। उन्होंने 2003 में जोहानिसबर्ग में 28 रन लुटाए थे। तब उनके सामने वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा थे। बात करें मैच की तो भारत ने 98 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। शुभमन गिल 17 रन, चेतेश्वर पुजारा 13 रन, हनुमा विहारी 20 रन, विराट कोहली 11 रन और श्रेयस अय्यर 15 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा ने मिलकर कमाल की पारी खेली और भारत को मुश्किल परिस्थितियों से निकालकर मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इन दोनों ने छठे विकेट के लिए 222 रन की साझेदारी निभाई, जो कि इंग्लैंड में छठे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन ने पांच विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed