फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Head Coach Gautam Gambhir speaks on Bengaluru Stampede said no roadshows in future

Gautam Gambhir: बंगलूरू भगदड़ पर गौतम गंभीर की दो टूक- हमेशा रोड शो के खिलाफ रहा हूं; लोगों की जिंदगी सबसे अहम

Fri, 06 Jun 2025 08:40 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 06 Jun 2025 08:40 AM IST
सार

बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की आईपीएल 2025 की खिताबी जीत का जश्न उस वक्त मातम में बदल गया जब चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर पहुंचे प्रशंसकों के बीच भगदड़ मच गई। इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा घायल हो गए। इस पर मुख्य कोच गौतम गंभीर ने दुख जताया है।

विज्ञापन
IND vs ENG: Head Coach Gautam Gambhir speaks on Bengaluru Stampede said no roadshows in future
शुभमन गिल-गौतम गंभीर - फोटो : PTI

विस्तार

बंगलूरू भगदड़ मामले पर भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा से रोड शो और इस तरह के आयोजन के खिलाफ रहे हैं। बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की आईपीएल 2025 की खिताबी जीत का जश्न उस वक्त मातम में बदल गया जब चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर पहुंचे प्रशंसकों के बीच भगदड़ मच गई। इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा घायल हो गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: IND vs ENG: दौरे से पहले बोले कोच गंभीर- चार नंबर पर फैसला बाकी, नायर के चयन ने बताई घरेलू किक्रेट की अहमियत
विज्ञापन

'मैं हमेशा से रोड शो के खिलाफ रहा हूं'
भारतीय टीम गुरुवार को इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना होगी। इससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मुंबई स्थित हेडक्वार्टर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। इस दौरान मुख्य कोच गौतम गंभीर से बंगलूरू भगदड़ को लेकर सवाल पूछा गया। पत्रकार ने उनसे पूछा कि इस घटना के लिए आप किसे जिम्मेदार मानते हैं? जवाब में पूर्व बल्लेबाज ने कहा-  'मैं कोई नहीं हूं किसी को जिम्मेदार ठहराने वाला। मैं हमेशा से इस बात पर यकीन करता रहा हूं कि हमें रोड शो करने की जरूरत नहीं है। मैं जब खेलता था तब भी यही सोचता था। 2007 में जीतने के बाद भी मैंने यही कहा था कि हमें रोड शो नहीं करने चाहिए। लोगों की जिंदगी ज्यादा महत्वपूर्ण है और मैं भविष्य में भी यही बात कहता रहूंगा। भविष्य में हमें इन रोड शो को लेकर थोड़ा और जागरूक होना चाहिए। हम शायद बंद दरवाजों के पीछे ये रोड शो कर सकते हैं। हमें ऐसा नहीं करना चाहिए था। प्रशंसक उत्साहित होते हैं। प्रशंसक वर्ग उत्साहित होता है। लेकिन, लोगों की जिंदगी से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं है। आप किसी भी समय 11 लोगों को नहीं खो सकते। मेरे हिसाब से रोड शो नहीं होना चाहिए था।'

आरसीबी और KSCA पर दर्ज हुई एफआईआर
बंगलूरू भगदड़ मामले में आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्सं बेंगलुरु (आरसीबी), डीएनए (इवेंट मैनेजमेंट कंपनी) और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) की प्रशासनिक समिति और अन्य के खिलाफ कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज हुई है। एफआईआर में भगदड़ की घटना में आपराधिक लापरवाही की बात कही गई है। समाचार एजेंसी एएनआई ने गुरुवार को बताया कि इस मामले में धारा 105, 125 (1)(2), 132, 121/1, 190 आर/डब्ल्यू 3(5) के तहत शिकायत दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ कितने टेस्ट मैच खेलेंगे जसप्रीत बुमराह? कोच गौतम गंभीर ने दिया चौंकाने वाला जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed