परिवर्तन: ओवल जीत के बाद कोहली के नाम का गाना गा रहे माइकल वॉन, बोले- अब बोर करते हैं विराट की शिकायत करने वाले
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने ओवल टेस्ट में विराट कोहली के ट्रम्पेट सेलिब्रेशन की तारीफ की है। उन्होंने कहा, विराट ने कुछ भी गलत नहीं किया है, जो शिका्यत कर रहे हैं वे उबाऊ हैं। हमें आज के समय में विराट के चरित्र जैसे लोगों की जरूरत है। जो मैदान पर उत्साह बनाए रखें।
विस्तार
ओवल टेस्ट के पांचवें दिन टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड की बार्मी-आर्मी की तरफ ट्रम्पेट सेलिब्रेशन किया था। विराट का जश्न मनाने का यह अंदाज किसी को अच्छा लगा तो किसी को बुरा। उनके इस सेलिब्रेशन पर प्रतिक्रिया देने वाले दो धड़ों में बंट गए। ऐसे में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कोहली का बचाव किया है। उनका कहना है कि विराट के जश्न मनाने के अंदाज में कुछ भी गलत नहीं लगता। बजाय इसके भारतीय कप्तान खेल को और रोमांचक बनाते हैं। विराट ने मैच में दो बार तुरही बजाने का इशारा किया। पहली बार जब रवींद्र जडेजा ने हमीद हसीब को बोल्ड आउट किया उसके बाद जसप्रीत बुमराह ने जब जॉनी बेयरस्टो को बगैर खाता खोले बोल्ड कर दिया। इन दोनों मौकों पर विराट ने इंग्लैंड की बार्मी-आर्मी की तरफ तुरही बजाने का इशारा किया।
वॉन ने किया विराट का बचाव
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने हालांकि विराट का बचाव किया और कहा, क्रिकेट को कोहली जैसे पात्रों की जरूरत है, जो मैच के दौरान उत्साह के स्तर को ऊंचा रखते हैं, उन्होंने फॉक्स क्रिकेट से बात करते हुए कहा, आपको पता है कि विराट कोहली एक अविश्वसनीय नेता हैं, वह तुरही के इशारे से स्टैंड में मौजूद बार्मी-आर्मी पर निशान साथ रहे थे, मैं उनके इस अंदाज से प्यार करता हूं, मुझे लगता है कि हमारे पास खेल में पर्याप्त चरित्र नहीं हैं और हमारे पास विराट जैसा कोई है जो यह कर रहा है। वह एक अद्भुत चरित्र है उन्होंने बेहतरीन कप्तानी कर दिखाया कि टेस्ट मैच कैसे जीता जाता है।
लोगों की शिकायत बकवास है
उन्होंने आगे कहा, जो लोग विराट कोहली के तुरही अंदाज सेलिब्रेशन पर दखलंदाजी कर रहे हैं वे उबाऊ हैं। हम मनोरंजन के जमाने में हैं और हमें जहां विराट कोहली जैसे लोगों की जरूरत है। हमें चरित्रों की आवश्यकता है। आप 80 और 90 के दशक में वापस जाएं उस समय बहुत सारे करेक्टर थे जिनके साथ मैंने काम किया है उनमें से शेन वॉर्न एक हैं। उन्होंने कहा, विराट ने जो कुछ किया वह गलत नहीं है। वॉन के मुताबकि, जब आपको कोहली जैसा कोई मिलता है जो सबसे अलग होता है, क्योंकि हम ऐसे युग में जहां हमारे पास बहुत चरित्र नहीं हैं, विराट को आलोचना पसंदन नहीं है, वह हमेशा आलोचना करने वालों को जवाब देते हैं, मैं फिर कहता हूं कि वह मुझे पसंद हैं, वह जो इस भारतीय टीम के साथ कर रहे हैं वह शानदार है।