फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ind vs Eng First test Day 1 Live Streaming Telecast Channel: When, Where and How to Watch India vs England

IND vs ENG Live Streaming: नए WTC चक्र की शुरुआत के लिए तैयार भारत, कब-कहां और कैसे देखें पहला टेस्ट? जानिए

Thu, 19 Jun 2025 04:07 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 19 Jun 2025 04:07 PM IST
सार

भारतीय टीम इस सीरीज से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के नए चक्र की शुरुआत करेगी। गंभीर और गिल के लिए इंग्लैंड दौरा कठिन रहना वाला है। पिछले कुछ समय से भारत का टेस्ट प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है और उसे न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ अपनी पिछली टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
Ind vs Eng First test Day 1 Live Streaming Telecast Channel: When, Where and How to Watch India vs England
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : ANI
loader

विस्तार

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के जरिये भारतीय टीम नए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र (2025-27) की शुरुआत करेगी। पहला मुकाबला 20 जून (शुक्रवार) से हेडिंग्ले में खेला जाएगा। रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास के बाद शुभमन गिल को टीम के नेतृत्व का जिम्मा सौंपा गया है। ऐसे में उनके कंधों पर अपनी नेतृ्त्व क्षमता को साबित करने की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन

Ind vs Eng First test Day 1 Live Streaming Telecast Channel: When, Where and How to Watch India vs England
रोहित और कोहली - फोटो : ANI
रोहित-कोहली के बिना उतरेगी भारतीय टीम 
विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टेस्ट प्रारूप से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी। उनसे पहले रोहित शर्मा ने भी लाल गेंद के प्रारूप को अलविदा कह दिया था। इससे भारत को दोहरा झटका लगा था और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुभमन गिल के नेतृत्व में भारतीय टीम का एलान किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Ind vs Eng First test Day 1 Live Streaming Telecast Channel: When, Where and How to Watch India vs England
भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज - फोटो : ANI
द्रविड़ की कप्तानी में मिली थी जीत 
भारत ने आखिरी बार 2007 में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ उसके घर में टेस्ट सीरीज जीती थी। उस वक्त तीन मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से जीत दर्ज करने में सफल रहा था। 2007 के बाद से भारतीय टीम चार बार इंग्लैंड दौरे पर गई, लेकिन जीत का स्वाद नहीं चख सकी। 2011 में वनडे विश्व कप जीतने के बाद भारत ने इंग्लैंड का दौरा किया। उस वक्त टीम महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में खेलने गई, लेकिन चार मैचों की टेस्ट सीरीज में एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी और मेजबान टीम ने भारत को 4-0 के अंतर से हराया।
विज्ञापन

Ind vs Eng First test Day 1 Live Streaming Telecast Channel: When, Where and How to Watch India vs England
भारतीय टीम - फोटो : ANI
डब्ल्यूटीसी के नए चक्र की शुरुआत करेगा भारत 
भारतीय टीम इस सीरीज से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के नए चक्र की शुरुआत करेगी। गंभीर और गिल के लिए इंग्लैंड दौरा कठिन रहना वाला है। पिछले कुछ समय से भारत का टेस्ट प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है और उसे न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ अपनी पिछली टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। किसी भी सीरीज से पहले इंट्रा स्क्वाड या अभ्यास मैच टीम की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। भारतीय टीम ने इंट्रा स्क्वाड मैच खाली स्टेडियम में खेलने का विकल्प चुना था जिससे विपक्षी टीम को उनकी रणनीति की भनक नहीं लग सके।

Ind vs Eng First test Day 1 Live Streaming Telecast Channel: When, Where and How to Watch India vs England
भारतीय टीम - फोटो : ANI
हम भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले पहले टेस्ट मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं...

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच कब से खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच शुक्रवार यानी 20 जून से खेला जाएगा।

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच लीड्स के हेडिंग्ले में खेला जाएगा। 

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच कब से शुरू होगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 3:00 बजे होगा। 

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के प्रसारण का अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप सोनी स्पोर्ट्स 1, सोनी स्पोर्ट्स 5, सोनी स्पोर्ट्स 3 (हिंदी), और सोनी स्पोर्ट्स 4 (तमिल और तेलुगु) चैनलों पर मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।

भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच को ऑनलाइन जिओहॉटस्टार (Jiohotsar) पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट दर्शक Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed