{"_id":"62c434b95536d635df22bcf9","slug":"ind-vs-eng-england-set-a-flurry-of-records-after-win-against-india-in-edgbaston-team-india-lost-for-the-first-time-by-giving-a-target-of-more-than-350-runs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: 350 से ज्यादा रन का लक्ष्य देकर पहली बार हारी टीम इंडिया, इंग्लैंड ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: 350 से ज्यादा रन का लक्ष्य देकर पहली बार हारी टीम इंडिया, इंग्लैंड ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, जानें
Tue, 05 Jul 2022 08:56 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 05 Jul 2022 08:56 PM IST
सार
2015 के बाद से पहली पारी में 400 रन बनाने के बाद भारत पहली बार हारा है। 2015 के बाद से टीम इंडिया ने 19 बार पहली पारी में 400 से ज्यादा रन बनाए हैं। इनमें से 15 मैच में उसे जीत मिली है, जबकि तीन मैच ड्रॉ रहे हैं। एक मैच में टीम इंडिया को हार मिली है।
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंग्लैंड ने भारत को एजबेस्टन में खेले गए पांचवें टेस्ट में सात विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही इंग्लिश टीम ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है। इंग्लैंड ने टेस्ट में चौथी पारी में अपना सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया। इससे पहले उन्होंने 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 359 रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया था।
विज्ञापन
350+ रन का टारगेट देने के बाद हारी टीम इंडिया
वहीं, टीम इंडिया भी पहली बार 350 से ज्यादा रन का टारगेट देने के बाद हारी है। इससे पहले भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने 1977 में पर्थ में सबसे ज्यादा 339 रन का लक्ष्य हासिल किया था। तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज है, जिसने 1987 में भारत के खिलाफ दिल्ली में 276 रन का लक्ष्य हासिल किया था। भारत ने टेस्ट में 53 बार 350 प्लस का टारगेट दिया है। इसमें से टीम ने 37 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि 15 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। एक मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है।
भारत के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर चेज हुआ
भारत के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर चेज हुआ
| किस
टीम ने |
टारगेट | जगह | साल |
| इंग्लैंड | 378 | एजबेस्टन | 2022 |
| ऑस्ट्रेलिया | 339 | पर्थ | 1977 |
| वेस्टइंडीज | 276 | दिल्ली | 1987 |
विज्ञापन
विज्ञापन
एजबेस्टन में इंग्लैंड ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, एजबेस्टन में भी यह सबसे बड़ा स्कोर चेज भी है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने 2008 में एजबेस्टन में 281 रन चेज किया था। एजबेस्टन में इंग्लैंड के नाम सबसे बड़ा स्कोर चेज करने का रिकॉर्ड 208 रन का है, जो उन्होंने 1999 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हासिल किया था।
इंग्लैंड की जमीन पर दूसरा सबसे बड़ा स्कोर चेज किया
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : अमर उजाला
इंग्लैंड की जमीन पर सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है। उसने 1948 में इंग्लैंड के खिलाफ 404 रन का लक्ष्य हासिल किया था। दूसरे नंबर पर 378 रन के साथ इंग्लैंड का नाम दर्ज हो गया है। तीसरे नंबर पर भी इंग्लैंड की टीम है और उसने 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 359 रन का लक्ष्य हासिल किया था।
पहली पारी में 400 प्लस रन बनाने के बाद हारी टीम इंडिया
2015 के बाद से पहली पारी में 400 रन बनाने के बाद भारत पहली बार हारा है। 2015 के बाद से टीम इंडिया ने 19 बार पहली पारी में 400 से ज्यादा रन बनाए हैं। इनमें से 15 मैच में उसे जीत मिली है, जबकि तीन मैच ड्रॉ रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ हार के साथ टीम इंडिया एक हार भी भारतीय टीम के नाम दर्ज हो गई है।
लगातार चौथा टेस्ट जीती इंग्लैंड की टीम
जीत के बाद बेयरस्टो और रूट
- फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड टीम ने जो रूट के कप्तानी से हटने के बाद लगातार चौथे टेस्ट में जीत दर्ज की। उससे पहले रूट की कप्तानी में टीम पिछले 17 में से सिर्फ एक टेस्ट जीत पाई थी। पहली बार किसी टीम ने लगातार चार बार 250 प्लस रन का टारगेट चेज किया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली सीरीज के लगातार तीनों मैच में इंग्लैंड ने ऐसा किया था और अब भारत के खिलाफ भी कर दिखाया है।
टेस्ट इतिहास का 8वां सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया
यह टेस्ट इतिहास का आठवां सबसे बड़ा रन चेज है। टेस्ट में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम है। उसने 2003 में एंटीगुआ में 418 रन को सफलतापूर्वक चेज किया था। दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका है। उसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2008 में पर्थ में 414 रन बनाकर मैच जीता था।
रूट के बल्ले से निकल रहे रन
जो रूट
- फोटो : सोशल मीडिया
जो रूट न्यूजीलैंड सीरीज से पहले पिछली 37 टेस्ट पारियों में 1024 रन बना पाए थे। उसमें रूट का उच्चतम स्कोर 87 रन था। वहीं, पिछले महीने न्यूजीलैंड सीरीज से लेकर अब तक रूट आठ पारियों में करीब 113 की औसत से 569 रन बना चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 142 नॉटआउट का रहा है।
जो 'सुपरस्टार' रूट
जो 'सुपरस्टार' रूट
| न्यूजीलैंड सीरीज
से पहले |
न्यूजीलैंड सीरीज
से लेकर अब तक |
|
| 37 | पारी | 8 |
| 1024 | रन | 569 |
| 32 | औसत | 113 |
| 87 | हाईएस्ट स्कोर | 142* |
भारत-इंग्लैंड सीरीज में दूसरा सबसे ज्यादा रन
जो रूट
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में रूट ने 737 रन बनाए। इसमें चार शतक और एक अर्धशतक शामिल है। वह भारत-इंग्लैंड के बीच किसी एक टेस्ट सीरीज में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इन दोनों के बीच टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ग्राहम गूच के नाम है। उन्होंने 1990 में भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में 752 रन बनाए थे।
भारत vs इंग्लैंड सीरीज में सबसे ज्यादा रन
भारत vs इंग्लैंड सीरीज में सबसे ज्यादा रन
| बल्लेबाज | रन | जगह | साल |
| ग्राहम गूच | 752 | इंग्लैंड | 1990 |
| जो रूट | 737 | इंग्लैंड | 2021/22 |
| विराट कोहली | 655 | भारत | 2016 |
| माइकल वॉन | 615 | इंग्लैंड | 2002 |
| राहुल द्रविड़ | 602 | इंग्लैंड | 2002 |
मैकुलम-स्टोक्स की जुगलबंदी से जीता इंग्लैंड
बेन स्टोक्स के कप्तान और ब्रैंडन मैकुलम के कोच बनने के बाद इंग्लैंड ने लगातार चौथा टेस्ट जीता है। ये चारों टेस्ट इंग्लैंड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथी पारी में जीता। वहीं, राहुल द्रविड़ के कप्तान बनने के बाद भारतीय टीम विदेशी जमीन पर चार में से लगातार तीसरा टेस्ट हारी है। भारत ने एकमात्र टेस्ट दक्षिण अफ्रीका (पहला टेस्ट) के खिलाफ जीता था। उसके बाद टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार दो टेस्ट और इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट हारी।
लीड के बावजूद हारी टीम इंडिया
बेयरस्टो और रूट ने शानदार बल्लेबाजी की है
- फोटो : सोशल मीडिया
पहली पारी में सबसे ज्यादा लीड लेकर हारने के मामले में यह भारतीय टीम की दूसरी सबसे बड़ी हार है। टीम इंडिया ने एजबेस्टन टेस्ट में पहली पारी के आधार पर दूसरी पारी में 132 रन की लीड ली थी। इसके बाद भी भारत को हार का सामना करना पड़ा। वहीं, श्रीलंका के खिलाफ भारत को साल 2015 में दूसरी पारी में 192 रन की लीड मिली थी। इसके बावजूद टीम इंडिया हार गई थी।
पहली पारी के आधार पर लीड के बावजूद टीम इंडिया की टॉप-4 बड़ी हार
पहली पारी के आधार पर लीड के बावजूद टीम इंडिया की टॉप-4 बड़ी हार
| लीड | खिलाफ | जगह | साल |
| 192 रन | श्रीलंका | गॉल | 2015 |
| 132 रन | इंग्लैंड | एजबेस्टन | 2022 |
| 80 रन | ऑस्ट्रेलिया | एडिलेड | 1992 |
| 69 रन | ऑस्ट्रेलिया | सिडनी | 2008 |
मैच में क्या-क्या हुआ
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड ने एजबेस्टन टेस्ट में भारत को सात विकेट से हरा दिया है। 378 रन के लक्ष्य को इंग्लैंड ने पांचवें दिन तीन विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। इंग्लैंड के खिलाफ इस पांचवें टेस्ट में भारत ने पहली पारी में 416 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 284 रन पर सिमट गई और भारत को 132 रन की बढ़त मिली। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 245 रन बनाए। इस तरह इंग्लैंड को 378 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे इंग्लिश टीम ने हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई।