{"_id":"65e496c3cbc6b8e90200bd7e","slug":"ind-vs-eng-england-s-playing-11-may-change-in-dharamsala-test-ollie-robinson-will-not-get-chance-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: धर्मशाला टेस्ट में बदल सकती है इंग्लैंड की प्लेइंग 11, तेज गेंदबाज को मौका मिलना मुश्किल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: धर्मशाला टेस्ट में बदल सकती है इंग्लैंड की प्लेइंग 11, तेज गेंदबाज को मौका मिलना मुश्किल
Sun, 03 Mar 2024 08:57 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 03 Mar 2024 08:57 PM IST
सार
राजकोट में भारत के खिलाफ पहली पारी में रॉबिन्सन ने गेंदबाजी की थी। इस दौरान उन्होंने 13 ओवरों में 54 रन लुटा दिए थे। हालांकि, उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। वहीं, दूसरी पारी में कप्तान ने उन्हें गेंदबाजी का मौका दिया। ऐसे में उन्हें आखिरी टेस्ट में प्लेइंग 11 से बाहर किया जा सकता है।
विज्ञापन
IND VS ENG
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है, जिसका आखिरी मुकाबला सात मार्च से खेला जाएगा। धर्मशाला में खेले जाने वाले मैच में इंग्लैंड की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव हो सकता है। तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन इस मुकाबले से बाहर हो सकते हैं।
दरअसल, राजकोट में भारत के खिलाफ पहली पारी में रॉबिन्सन ने गेंदबाजी की थी। इस दौरान उन्होंने 13 ओवरों में 54 रन लुटा दिए थे। हालांकि, उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। वहीं, दूसरी पारी में कप्तान ने उन्हें गेंदबाजी का मौका दिया। बताया जा रहा है कि कमर में चोट की वजह से उनकी गेंदबाजी पर असर पड़ा है।
रॉबिन्सन के नाम तीन पांच विकेट हॉल
न्यूजीलैंड के खिलाफ 2021 में टेस्ट डेब्यू करने वाले ओली रॉबिन्सन का टेस्ट करियर शानदार रहा है। उन्होंने 20 मैचों में 76 विकेट हासिल किए। इसमें उनके नाम तीन पांच विकेट हॉल दर्ज हैं। भारत के खिलाफ उन्हें इस सीरीज में सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला जिसमें वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। बताया जा रहा है कि कमर में चोट की वजह से उन्हें गेंदबाजी में संघर्ष करना पड़ रहा है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट उनकी फिटनेस को ध्यान में रखते हुए धर्मशाला टेस्ट में आराम दे सकता है।
विज्ञापन
पूर्व कप्तान ने इस गेंदबाज का किया समर्थन
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भारत के खिलाफ युवा तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को प्लेइंग 11 में शामिल करने की सिफारिश की। उन्होंने कहा कि ओली रॉबिन्सन की जगह टीम मैनेजमेंट को एटकिंसन को मौका देना चाहिए। वॉन ने कहा, "उन्हें युवा तेंज गेंदबाज गस एटकिंसन को खिलाना होगा। आप आखिरी टेस्ट मैच में रॉबिन्सन को देखें, वह सरपट दौड़ने से कम दिखे।"