फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रन बरसाने वाले रोहित बाहर, लेकिन फ्लॉप विराट आजमा रहे किस्मत, जानें कैसा है दोनों का मौजूदा फॉर्म

Sat, 13 Mar 2021 05:27 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 13 Mar 2021 05:27 PM IST
विज्ञापन
IND vs ENG Debate started after Rohit Sharma rested in 1st T20 against england, comparison of Virat Kohli and Rohit sharma recent form
रोहित शर्मा और विराट कोहली

भारतीय टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे अधिक चार शतक लगाने वाले रोहित शर्मा को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में मौका नहीं दिया गया। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर और हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद उन्हें आखिरी वक्त में प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया।

IND vs ENG Debate started after Rohit Sharma rested in 1st T20 against england, comparison of Virat Kohli and Rohit sharma recent form
रोहित शर्मा - फोटो : twitter@BCCI

टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस के वक्त बताया कि रोहित शर्मा को शुरुआती मुकाबलों में आराम दिया जाएगा। हालांकि खुद विराट कोहली ने ही मैच के एक दिन पहले कहा था कि रोहित और केएल राहुल इस वक्त शानदार खेल रहे हैं और उनसे ही पारी की शुरुआत करवाई जाएगी। विराट और टीम प्रबंधन के अचानक से लिए गए इस फैसले पर हर किसी ने निराशा जताई, यहां तक कि पूर्व क्रिकेटरों ने भी टीम की इस रणनीति पर सवाल खड़े किए।

IND vs ENG Debate started after Rohit Sharma rested in 1st T20 against england, comparison of Virat Kohli and Rohit sharma recent form
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

रोहित को आराम का हवाला देकर प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया जबकि हिटमैन शर्मा खुद पिछले एक साल से कोई अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबला नहीं खेले हैं। उन्होंने फरवरी 2020 में न्यूजीलैंड में आखिरी टी-20 मैच खेला था और उसमें कप्तानी करते हुए 60 रन बनाए थे। इसके बाद चोट और कोरोना की वजह से वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टी-20 सीरीज नहीं खेल पाए। लेकिन उनकी मौजूदा फॉर्म को देखते हुए सभी को उम्मीद थी कि वह इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में खेलने उतरेंगे मगर ऐसा नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG Debate started after Rohit Sharma rested in 1st T20 against england, comparison of Virat Kohli and Rohit sharma recent form
विराट कोहली - फोटो : social media

अब जब लगभग यह तय है कि टी-20 वर्ल्ड कप के पहले घरेलू जमीन पर यह भारतीय टीम के लिए आखिरी टी-20 सीरीज होगी तो ऐसे में टीम इंडिया को रोहित जैसे प्रमुख खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए भरपूर मौका देना चाहिए था। जबकि खुद विराट कोहली को उनकी मौजूदा फॉर्म को देखते हुए इस सीरीज में आराम दिया जा सकता था। 

विज्ञापन
IND vs ENG Debate started after Rohit Sharma rested in 1st T20 against england, comparison of Virat Kohli and Rohit sharma recent form
रोहित-विराट - फोटो : ट्विटर

आंकड़ों की बात करें तो रोहित का मौजूदा फॉर्म विराट की तुलना में ज्यादा बेहतर है। रोहित ने पिछली पांच अंतरराष्ट्रीय पारियों में 49, 66, 25*, 161 और 26 का स्कोर किया है तो वहीं विराट का स्कोर 0, 0, 27, 0, 62 रहा है। दोनों खिलाड़ियों के पिछले टी-20 मुकाबलों के प्रदर्शन को देखें तो रोहित ने न्यूजीलैंड में 60, 65, 15, 8, 7 की पारियां खेली थी जबकि विराट ने न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया के बाद इंग्लैंड के खिलाफ 0, 85, 40, 9, 11 का स्कोर किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed