भारतीय टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे अधिक चार शतक लगाने वाले रोहित शर्मा को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में मौका नहीं दिया गया। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर और हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद उन्हें आखिरी वक्त में प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया।
2 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : twitter@BCCI
टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस के वक्त बताया कि रोहित शर्मा को शुरुआती मुकाबलों में आराम दिया जाएगा। हालांकि खुद विराट कोहली ने ही मैच के एक दिन पहले कहा था कि रोहित और केएल राहुल इस वक्त शानदार खेल रहे हैं और उनसे ही पारी की शुरुआत करवाई जाएगी। विराट और टीम प्रबंधन के अचानक से लिए गए इस फैसले पर हर किसी ने निराशा जताई, यहां तक कि पूर्व क्रिकेटरों ने भी टीम की इस रणनीति पर सवाल खड़े किए।
3 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित को आराम का हवाला देकर प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया जबकि हिटमैन शर्मा खुद पिछले एक साल से कोई अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबला नहीं खेले हैं। उन्होंने फरवरी 2020 में न्यूजीलैंड में आखिरी टी-20 मैच खेला था और उसमें कप्तानी करते हुए 60 रन बनाए थे। इसके बाद चोट और कोरोना की वजह से वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टी-20 सीरीज नहीं खेल पाए। लेकिन उनकी मौजूदा फॉर्म को देखते हुए सभी को उम्मीद थी कि वह इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में खेलने उतरेंगे मगर ऐसा नहीं हुआ।
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : social media
अब जब लगभग यह तय है कि टी-20 वर्ल्ड कप के पहले घरेलू जमीन पर यह भारतीय टीम के लिए आखिरी टी-20 सीरीज होगी तो ऐसे में टीम इंडिया को रोहित जैसे प्रमुख खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए भरपूर मौका देना चाहिए था। जबकि खुद विराट कोहली को उनकी मौजूदा फॉर्म को देखते हुए इस सीरीज में आराम दिया जा सकता था।
5 of 5
रोहित-विराट
- फोटो : ट्विटर
आंकड़ों की बात करें तो रोहित का मौजूदा फॉर्म विराट की तुलना में ज्यादा बेहतर है। रोहित ने पिछली पांच अंतरराष्ट्रीय पारियों में 49, 66, 25*, 161 और 26 का स्कोर किया है तो वहीं विराट का स्कोर 0, 0, 27, 0, 62 रहा है। दोनों खिलाड़ियों के पिछले टी-20 मुकाबलों के प्रदर्शन को देखें तो रोहित ने न्यूजीलैंड में 60, 65, 15, 8, 7 की पारियां खेली थी जबकि विराट ने न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया के बाद इंग्लैंड के खिलाफ 0, 85, 40, 9, 11 का स्कोर किया है।