फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Ashwin made a big mistake India fined England FIRST innings will start with a score of 5/0

IND vs ENG: अश्विन ने की बड़ी गलती, भारत को हुआ नुकसान, 5/0 के स्कोर से शुरू हुई इंग्लैंड की पहली पारी

Fri, 16 Feb 2024 02:53 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: रोहित राज Updated Fri, 16 Feb 2024 02:53 PM IST
सार

अश्विन अपनी पारी में पिच के बीच दौड़ते हुए पाए गए। अंपायर जोएल विल्सन ने इंग्लैंड को पांच रन तोहफे में दे दिया। यह घटना भारतीय पारी के 102वें ओवर में घटी।

विज्ञापन
IND vs ENG Ashwin made a big mistake India fined England FIRST innings will start with a score of 5/0
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : BCCI

विस्तार

इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में रविचंद्रन अश्विन ने एक बड़ी गलती की। राजकोट में मैच के दूसरे दिन शुक्रवार (16 फरवरी) को उनकी लापरवाही से इंग्लैंड को फायदा हुआ। इस कारण इंग्लिश टीम ने अपनी पहली पारी 5/0 के स्कोर से शुरू की। इसका मतलब यह हुआ कि उसे बिना किसी मेहनत के पांच रन मिल गए। अश्विन ने पहली पारी में 89 गेंद पर 37 रन बनाए। उन्होंने छह चौके लगाए। 
विज्ञापन


दरअसल, अश्विन अपनी पारी में पिच के बीच दौड़ते हुए पाए गए। अंपायर जोएल विल्सन ने इंग्लैंड को पांच रन तोहफे में दे दिया। यह घटना भारतीय पारी के 102वें ओवर में घटी। लेग स्पिनर रेहान अहमद ने अश्विन को एक फ्लाइटेड गेंद फेंकी, इसे उन्होंने ऑफ साइड की ओर धकेल दिया। अश्विन सिंगल लेने के लिए निकल पड़े, लेकिन नॉन-स्ट्राइकर ने उन्हें वापस भेज दिया।
विज्ञापन


पांच रन कैसे जुड़ेंगे?
जब यह वाकया हुआ तो अश्विन अंपायर से बात करने गए। दोनों के बीच काफी देर तक बहस हुई, लेकिन अंपायर फैसले पर टिके रहे। अंपायर ने पेनल्टी में पांच रन का इशारा किया। पांच रन भारत के कुल योग से काटे नहीं गए। यह इंग्लैंड के स्कोर में जोड़ा गया। पांच रन उसके किसी भी बल्लेबाज के व्यक्तिगत स्कोर में भी नहीं जुड़ा। यदि क्षेत्ररक्षण करने वाली टीम इंग्लैंड पर पांच रन का जुर्माना लगाया गया होता, तो इसे बल्लेबाजी टीम के स्कोर में जोड़ा जाता। यह अतिरिक्त के रूप में दर्ज होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या अश्विन ही एकमात्र दोषी था?
अश्विन सिर्फ इकलौते दोषी नहीं है। मैच के पहले दिन रवींद्र जड़ेजा को पिच के संरक्षित क्षेत्र में दौड़ने के कारण चेतावनी दी गई थी। जब उन्होंने दूसरी बार ऐसा किया तो अंपायर ने पहली और आखिरी चेतावनी दी थी। यह चेतावनी पहली पारी में पूरी भारतीय टीम के लिए थी। अश्विन ने जब मैच के दूसरे दिन ऐसा किया तो अंपायर ने इंग्लैंड को पांच रन तोहफे में दे दिया।


पिच के बीच से दौड़ना एक समस्या क्यों है?
पिच के बीच दौड़ना 'अनफेयर प्ले' के दायरे में आता है। यह एमसीसी कानून 41.14 में शामिल है। पिच के बीच से दौड़ना पिच को नुकसान पहुंचाने का प्रयास माना जाता है।  इस नियम का लक्ष्य पिच के एक खास क्षेत्र को बचाए रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed