फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Ashwin can complete 100 wickets in Test against England Rohit Sharma is targeting this record

IND vs ENG: रांची में इंग्लैंड के खिलाफ विकेटों का शतक पूरा कर सकते हैं अश्विन, रोहित के निशाने पर यह रिकॉर्ड

Wed, 21 Feb 2024 11:18 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: रोहित राज Updated Wed, 21 Feb 2024 11:18 AM IST
सार

हैदराबाद में इंग्लैंड ने पहला टेस्ट जीता था। उसके बाद रोहित शर्मा की टीम ने जबरदस्त वापसी की और अगले दोनों मैच जीत लिए। अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और कप्तान रोहित शर्मा के पास रांची में कई रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।

विज्ञापन
IND vs ENG Ashwin can complete 100 wickets in Test against England Rohit Sharma is targeting this record
रविचंद्रन अश्विन और रोहित शर्मा - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला 23 फरवरी से रांची में खेला जाएगा। टीम इंडिया सीरीज में फिलहाल 2-1 से आगे है। उसकी नजर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने पर होगी। हैदराबाद में इंग्लैंड ने पहला टेस्ट जीता था। उसके बाद रोहित शर्मा की टीम ने जबरदस्त वापसी की और अगले दोनों मैच जीत लिए। अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और कप्तान रोहित शर्मा के पास रांची में कई रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।
विज्ञापन


अश्विन ने मौजूदा सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने तीन मैचों में 11 विकेट लिए हैं। अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ 2012 से अब तक 22 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 99 विकेट झटके हैं। वह इंग्लिश टीम के खिलाफ अपने 100 विकेट पूरे कर सकते हैं। ऐसा करने वाले वह भारत के पहले गेंदबाज बन सकते हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच मैच में अब तक सबसे ज्यादा विकेट जेम्स एंडरसन ने लिए हैं। उनके नाम 37 टेस्ट में 145 विकेट हैं।
विज्ञापन

IND vs ENG Ashwin can complete 100 wickets in Test against England Rohit Sharma is targeting this record
रोहित शर्मा-रवींद्र जडेजा - फोटो : Twitter
इशांत शर्मा को पीछे छोड़ सकते हैं रवींद्र जडेजा
ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ अब तक 18 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 67 विकेट लिए हैं। जडेजा इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा से आगे निकल सकते हैं। इशांत ने 23 मैच में 67 विकेट लिए हैं। वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। जडेजा भारत-इंग्लैंड के बीच मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में फिलहाल नौवें स्थान पर हैं। वह इशांत को पीछे छोड़कर आठवें नंबर पर पहुंच सकते हैं।

IND vs ENG Ashwin can complete 100 wickets in Test against England Rohit Sharma is targeting this record
सरफराज, कुलदीप और जडेजा - फोटो : BCCI
भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी
गेंदबाज देश मैच विकेट
जेम्स एंडरसन इंग्लैंड 37 145
रविचंद्रन अश्विन भारत 22 99
बीएस चंद्रशेखर भारत 23 95
अनिल कुंबले भारत 19 92
बिशन सिंह बेदी भारत 22 85
कपिल देव भारत 27 85
स्टुअर्ट ब्रॉड इंग्लैंड 24 74
इशांत शर्मा भारत 23 67
रवींद्र जडेजा भारत 18 63
बॉब विलिस इंग्लैंड 17 62
विज्ञापन

IND vs ENG Ashwin can complete 100 wickets in Test against England Rohit Sharma is targeting this record
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
रोहित शर्मा पूरे कर सकते हैं 1000 रन
रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ 12 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान 47 की औसत 987 रन बनाए हैं। वह इंग्लिश टीम के खिलाफ 1000 रन पूरे करने से 13 रन पीछे हैं। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि वह रांची में इस आंकड़े को छू लेंगे। रोहित ने मौजूदा सीरीज में 240 रन बनाए हैं। भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैचों में अब तक 27 बल्लेबाजों ने 1000 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। इनमें भारत के 15 खिलाड़ी हैं।

IND vs ENG Ashwin can complete 100 wickets in Test against England Rohit Sharma is targeting this record
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
गावस्कर और रवि शास्त्री की बराबरी कर सकते हैं रोहित
रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में अब तक तीन शतक लगाए हैं। वह भारत-इंग्लैंड के बीच मैच में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री की बराबरी कर सकते हैं। इसके लिए रांची में उन्हें एक और शतक लगाना होगा। गावस्कर ने इंग्लैंड के खिलाफ 38 टेस्ट में चार शतक लगाए हैं। शास्त्री के नाम 20 टेस्ट में चार शतक हैं। गुंडप्पा विश्वनाथ के भी 30 टेस्ट में चार शतक हैं। जो रूट ने सबसे ज्यादा नौ शतक लगाए हैं। मौजूदा भारतीय कोच राहुल द्रविड़ के खाते में सात शतक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed