{"_id":"65d38a37c59b5005a20878e2","slug":"ind-vs-eng-ashwin-can-become-first-indian-bowler-for-getting-more-wickets-in-india-can-leave-kumble-behind-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: रांची में अश्विन के निशाने पर होगा यह बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में अनिल कुंबले को छोड़ सकते हैं पीछे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: रांची में अश्विन के निशाने पर होगा यह बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में अनिल कुंबले को छोड़ सकते हैं पीछे
Mon, 19 Feb 2024 10:54 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 19 Feb 2024 10:54 PM IST
सार
इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में अश्विन तीन विकेट हासिल कर पूर्व महान गेंदबाज अनिल कुंबले को पीछे छोड़ सकते हैं। वह भारतीय सरजमीं पर सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बन सकते हैं।
विज्ञापन
अश्विन
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने घातक गेंदबाजी की। उन्होंने जैक क्रॉली को आउट कर 500 टेस्ट विकेट हासिल कर लिए। इसी के साथ वह महान गेंदबाज अनिल कुंबले के बाद सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए। अब चौथे टेस्ट में अश्विन पूर्व गेंदबाज कुंबले के एक रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।
कुंबले को पीछे छोड़ अश्विन बना सकते हैं महारिकॉर्ड
भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज का चौथा मुकाबला रांची में 23 फरवरी से खेला जाएगा। इस मैच में अनुभवी गेंदबाज एक महारिकॉर्ड बना सकते हैं। दरअसल, अश्विन ने भारतीय सरजमीं पर अब तक 348 विकेट हासिल किए हैं जबकि अनिल कुंबले ने 350 चटकाए हैं। पूर्व गेंदबाज से आगे निकलने के लिए अश्विन को तीन विकेट की दरकार है।
चौथे टेस्ट में अगर उन्हें तीन विकेट मिल जाते हैं तो वह कुंबले को पीछे छोड़ देंगे। इसी के साथ वह भारतीय धरती पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे। पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने भारतीय सरजमीं पर 265 विकेट हासिल किए हैं। वहीं, कपिल देव इस सूची में चौथे नंबर पर हैं। पूर्व भारतीय कप्तान ने 219 विकेट भारत की धरती पर हासिल किए हैं। इसके अलावा स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा 206 विकेट लेने में कामयाब हुए हैं।
विज्ञापन
सबसे कम टेस्ट मैचों में 500 विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बने अश्विन
अश्विन सबसे कम टेस्ट मैचों में 500 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने अनिल कुंबले, ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न और ग्लेन मैक्ग्रा को पीछे छोड़ दिया। अश्विन ने 98वें टेस्ट में 500वां विकेट लिया। कुंबले ने 105, वॉर्न ने 108 और मैक्ग्रा ने 110 टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की थी। इस मामले में शीर्ष पर मुरलीधरन हैं। उन्होंने 87 टेस्ट मैचों में 500 विकेट लिए थे।