फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: After stellar T20I show Varun Chakravarthy summoned to bowl at ODI team nets know details

Varun Chakravarthy: भारतीय टीम के साथ अभ्यास करते दिखे वरुण, चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर अटकलों का बाजार गर्म

Tue, 04 Feb 2025 05:10 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 04 Feb 2025 05:10 PM IST
सार

मंगलवार को भारतीय खिलाड़ियों ने अभ्यास किया, इस दौरान वरुण चक्रवर्ती को नेट्स पर गेंदबाजी करते देखा गया। 

विज्ञापन
IND vs ENG: After stellar T20I show Varun Chakravarthy summoned to bowl at ODI team nets know details
वरुण चक्रवर्ती-अक्षर पटेल - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय टीम ने हाल ही में लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की बदौलत इंग्लैंड को पांच मैचों की टी20 सीरीज में हराया था। इस दौरान गेंदबाज ने 9.85 के औसत से 14 विकेट हासिल किए और प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे। वरुण के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उनके वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुने जाने की अटकलें शुरू हो गई हैं। मंगलवार को उन्हें भारतीय टीम के साथ अभ्यास करते देखा गया।
विज्ञापन

नागपुर में अभ्यास करते दिखे वरुण
इंग्लैंड पर टी20 सीरीज में 4-1 से जीत दर्ज करने क बाद अब भारतीय टीम की नजर तीन मैचों की वनडे सीरीज पर है। पहला मुकाबला नागपुर में छह जनवरी को खेला जाएगा। इस मैच के लिए रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पहुंच चुकी है। मंगलवार को भारतीय खिलाड़ियों ने अभ्यास किया, इस दौरान वरुण चक्रवर्ती को नेट्स पर गेंदबाजी करते देखा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वनडे सीरीज से पहले वरुण को टीम इंडिया के साथ अभ्यास करते देखकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। माना जा रहा है कि मुख्य कोच गौतम गंभीर चाहते हैं कि वरुण लय में रहें और विराट कोहली, रोहित शर्मा और ऋषभ पंत जैसे बल्लेबाजों को गेंदबाजी करें। 
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में 12 फरवरी तक हो सकता है बदलाव
इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी में खेलती नजर आएगी। 19 फरवरी से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने टीम में बदलाव के लिए 12 फरवरी की डेडलाइन तय की है। 

चार स्पिनरों को मिला मौका
आगामी टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी है। चयनकर्ताओं ने तीन फिंगर स्पिनरों को को मौका दिया है। इनमें दो बाएं हाथ के स्पिनर रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल और एक दाएं हाथ के स्पिनर वाशिंगटन सुंदर शामिल हैं। इसके अलावा कुलदीप यादव टीम में एकमात्र कलाई के स्पिनर हैं। 

'अच्छी लय में हैं वरुण'
बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने पीटीआई को गोपनीयता की शर्त पर बताया, फिलहाल टीम प्रबंधन चाहता है कि वरुण इंग्लैंड सीरीज से पहले वनडे टीम के नेट अभ्यास में गेंदबाजी करें। वरुण लाल गेंद से क्रिकेट नहीं खेलते हैं। घरेलू सफेद गेंद का सीजन पहले ही समाप्त हो चुका है, इसलिए मार्च के अंत में आईपीएल शुरू होने तक उनके पास कोई काम नहीं है। वह अच्छी लय में हैं और वे चाहते हैं कि वह इसे जारी रखें।

टीम में होगी वरुण की एंट्री?
जब उनसे पूछा गया कि क्या मौजूदा फॉर्म के आधार पर उन्हें वनडे सीरीज और उसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुने जाने की संभावना है, तो सूत्र ने जवाब दिया, 'चयनकर्ताओं ने पहले ही चार स्पिनरों को चुन लिया है और आपके पास केवल तीन वनडे मैच हैं।लेकिन अगर टीम प्रबंधन वरुण को चाहता है, तो उसे निश्चित रूप से चयन समिति के अध्यक्ष से बात करनी होगी। वे ऐसा करना चाहते हैं या नहीं, यह अभी भी ज्ञात नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed