फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Abhishek Sharma became third Indian to hit fastest fifty in T20 International equaled Yuvraj singh

IND vs ENG: टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज पचासा जड़ने वाले तीसरे भारतीय बने अभिषेक, युवराज की बराबरी की

Wed, 22 Jan 2025 10:18 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 22 Jan 2025 10:18 PM IST
सार

इस मैच में अभिषेक शर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह भारत के लिए संयुक्त रूप से तीसरे सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने महज 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ उन्होंने अपने गुरू युवराज सिंह की बराबरी कर ली।

विज्ञापन
IND vs ENG: Abhishek Sharma became third Indian to hit fastest fifty in T20 International equaled Yuvraj singh
अभिषेक शर्मा - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच बुधवार को पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता में खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने दमदार प्रदर्शन किया और बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 232.35 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। 
विज्ञापन

युवराज के बराबर पहुंचे अभिषेक
इस मैच में अभिषेक शर्मा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह भारत के लिए संयुक्त रूप से तीसरे सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने महज 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ उन्होंने अपने गुरू युवराज सिंह की बराबरी कर ली। पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी ने 2009 में श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में इतनी ही गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक के नाम दर्ज हुई एक और उपलब्धि
इसके अलावा अभिषेक टी20 अंतरराष्ट्रीय में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। इस मामले में शीर्ष पर युवराज सिंह का नाम दर्ज हैं, जिन्होंने 2007 में महज 12 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। 20 गेंदों में अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पचासा जड़ा। वहीं, तीसरे पायदान पर केएल राहुल का नाम है जिन्होंने 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ 27 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।
विज्ञापन

इंग्लैंड पर हावी हुए अभिषेक
ईडन गार्डंस में खेले गए इस मैच में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के बीच पहले विकेट के लिए 41रन की साझेदारी हुई। सैमसन 20 गेंदों में 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं, अभिषेक शर्मा 34 गेंदों में 79 रनों की तूफानी पारी खेलकर पवेलियन लौटे। इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके और आठ छक्के निकले। भारत ने यह मुकाबला सात विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed