फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG 5th Test: Team India captain Rohit Sharma not on field due to stiff back, BCCI gave information

IND vs ENG: तीसरे दिन भारतीय टीम को झटका, फील्डिंग करने नहीं उतरे कप्तान रोहित शर्मा, बीसीसीआई ने दी जानकारी

Sat, 09 Mar 2024 11:28 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 09 Mar 2024 11:28 AM IST
सार

बीसीसीआई ने बताया है कि तीसरे दिन रोहित फील्डिंग करने नहीं आएंगे। इस अपडेट के बाद जाहिर है कि उपकप्तान जसप्रीत बुमराह फिलहाल कप्तानी की भूमिका निभा रहे हैं।
 

विज्ञापन
IND vs ENG 5th Test: Team India captain Rohit Sharma not on field due to stiff back, BCCI gave information
रोहित शर्मा ने कुलदीप को गले लगा लिया - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला में खेला जा रहा टेस्ट रोमांचक स्थिति में पहुंच चुका है। तीन दिन में ही इंग्लैंड की दूसरी पारी की शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 218 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 477 रन पर समाप्त हुई। टीम इंडिया ने 259 रन की लीड ली। हालांकि, इंग्लैंड की दूसरी पारी में रोहित फील्डिंग के लिए नहीं आए। इसको लेकर बीसीसीआई ने बड़ा अपडेट दिया है। 
विज्ञापन

बीसीसीआई ने बताया है कि तीसरे दिन रोहित फील्डिंग करने नहीं आएंगे। उनके कमर में दर्द है। इस अपडेट के बाद जाहिर है कि उपकप्तान जसप्रीत बुमराह फिलहाल कप्तानी की भूमिका निभा रहे हैं। रोहित ने पांचों टेस्ट खेले हैं और वर्कलोड की वजह से उन्हें समस्या आ सकती है। इसके अलावा गुरुवार को उन्होंने बेहतरीन शतक जमाया था। उन्होंने 103 रन की पारी खेली थी और काफी समय क्रीज पर बिताया था। हालांकि, उनका यह दर्द कितना गंभीर है, यह देखने वाली बात होगी, क्योंकि 22 मार्च से आईपीएल की शुरुआत भी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच की बात करें तो इंग्लैंड की दूसरी पारी जारी है। भारत ने अपनी पहली पारी में 477 रन बनाए। शनिवार को भारतीय पारी समाप्त हुई। जेम्स एंडरसन ने कुलदीप यादव और शोएब बशीर ने बुमराह को पवेलियन भेजा। शनिवार को भारत ने आठ विकेट पर 473 रन से आगे खेलना शुरू किया और चार रन बनाने में बाकी दो विकेट गंवा दिए। एंडरसन 700 विकेट के मुकाम को छूने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज और ओवरऑल तीसरे गेंदबाज हैं। उनसे ज्यादा टेस्ट विकेट सिर्फ मुथैया मुरलीधरन (800) और शेन वॉर्न (708) ने लिए हैं। इंग्लैंड की ओर से बशीर ने सबसे ज्यादा पांच विकेट झटके। वहीं, एंडरसन और हार्टले को दो-दो विकेट मिले। स्टोक्स को एक विकेट मिला।
विज्ञापन

इंग्लैंड की पहली पारी 218 रन पर सिमटी थी
इससे पहले इंग्लैंड की पहली पारी 218 रन पर सिमट गई थी। कुलदीप यादव ने पांच विकेट झटके। वहीं, 100वां टेस्ट खेल रहे रविचंद्रन अश्विन ने चार विकेट लिए। इसके अलावा रवींद्र जडेजा को एक विकेट मिला। यानी इंग्लैंड के सभी 10 विकेट भारतीय स्पिनर्स ने लिए। डकेट 27 रन बना सके। क्राउली ने 108 गेंद में 11 चौके और एक छक्के की मदद से 79 रन बनाए। वहीं, जो रूट 26 रन, 100वां टेस्ट खेल रहे जॉनी बेयरस्टो 29 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान बेन स्टोक्स को कुलदीप ने खाता भी नहीं खोलने दिया। जब इंग्लैंड का स्कोर 175 रन था, तब टीम ने बेयरस्टो, रूट और स्टोक्स तीनों का विकेट गंवाया था। अश्विन ने हार्टले (6) और वुड (0) को पारी के 50वें ओवर में पवेलियन भेजा। इसके बाद एंडरसन (0) को पवेलियन भेज इंग्लैंड की पारी को 218 रन पर समेट दिया। बशीर 11 रन बनाकर नाबाद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed