फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG 4th Test: Nitish Kumar Reddy ruled out of the series, Arshdeep Singh ruled out of fourth Test

IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट के दो दिन पहले भारत को दो बड़े झटके, नीतीश पूरी सीरीज और अर्शदीप अगले मैच से बाहर

Mon, 21 Jul 2025 12:01 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 21 Jul 2025 12:01 PM IST
सार

बीसीसीआई ने अपनी प्रेस रिलीज में बताया, 'ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी बाएं घुटने की चोट के कारण बाकी दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गए हैं। नीतीश स्वदेश लौट जाएंगे और टीम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती है।'

विज्ञापन
IND vs ENG 4th Test: Nitish Kumar Reddy ruled out of the series, Arshdeep Singh ruled out of fourth Test
अर्शदीप और नीतीश - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच बुधवार से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा टेस्ट खेला जाना है। इससे दो दिन पहले भारतीय टीम को दो बड़े झटके लगे हैं। ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी पूरी सीरीज और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह सिर्फ अगले टेस्ट से बाहर हो चुके हैं। तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को टीम से जोड़ा गया है। 
विज्ञापन

बीसीसीआई ने अपनी प्रेस रिलीज में बताया, 'ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी बाएं घुटने की चोट के कारण बाकी दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गए हैं। नीतीश स्वदेश लौट जाएंगे और टीम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती है। अर्शदीप सिंह इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। बेकेनहैम में एक ट्रेनिंग सेशन के दौरान नेट्स पर गेंदबाजी करते समय उनके बाएं अंगूठे में चोट लग गई थी। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी प्रगति पर नजर रख रही है। पुरुष चयन समिति ने अंशुल कंबोज को टीम में शामिल किया है। कंबोज मैनचेस्टर में टीम से जुड़ गए हैं। चौथा टेस्ट 23 जुलाई, 2025 से शुरू होगा।'

चौथे टेस्ट के लिए भारत की अपडेटेड टीम: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, कुलदीप यादव, अंशुल कंबोज।
विज्ञापन

अर्शदीप इस सीरीज में अभी तक नहीं एक भी मैच नहीं खेल सके हैं, जबकि नीतीश लॉर्ड्स और एजबेस्टन, दो टेस्ट में खेले थे। उनका प्रदर्शन गेंद से अच्छा रहा था, लेकिन बल्ले से वह जूझते दिखाई पड़े। इसके अलावा तेज गेंदबाज आकाश दीप भी ग्रोइन की चोट से जूझ रहे हैं। उनकी  उपलब्धता पर भी संशय है, लेकिन बीसीसीआई की ओर से इस पर कोई बयान नहीं आया है।

अंशुल ने टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो मैचों में भारत ए के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने नॉर्थम्पटन और कैंटरबरी में चार पारियों में पांच विकेट लिए थे। उन्होंने पिछले साल केरल के खिलाफ लाहली में रणजी ट्रॉफी मैच में हरियाणा के लिये एक पारी के दस विकेट चटकाए थे। वह बंगाल के प्रेमांग्शु चटर्जी (1956-57) और राजस्थान के प्रदीप सोमासुंदरम (1985-86) के बाद यह कारनामा करने वाले तीसरे गेंदबाज बने थे। उन्होंने पिछले सत्र में छह रणजी मैचों में 34 विकेट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed