भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा और आखिरी टेस्ट मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुरुवार से शुरू हो गया। तीसरे टेस्ट मैच की तुलना में इस बार की पिच बल्लेबाजी के लिए उपयुक्त दिख रही थी और लाल गेंद को खेलना भी आसान था। बावजूद इसके टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम पहले दिन ही 205 रन पर ढेर हो गई।
पिच की आलोचना करने वाले वॉन की बोलती बंद, अब इंग्लैंड के बल्लेबाजों को लताड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ने ट्वीट कर अपनी भड़ास निकाली और कहा, 'इंग्लैंड की अब तक की बल्लेबाजी पिछले कुछ टेस्ट मैचों की तुलना में बेहद खराब है। यह पिच पहली पारी में एक बड़ा स्कोर बनाने के लिए बढ़िया है... कोई स्पिन नहीं... गेंद बल्ले पर आ रही है... अभी तक बहुत खराब बल्लेबाजी।'
England’s batting so far worse than any of the last few Tests ... This Pitch is a perfect surface to get a big first innings score ... No spin ... Ball coming onto the Bat ... Very poor Batting so far ... #INDvENG
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) March 4, 2021
वॉन ने यह ट्वीट उस वक्त किया था जब इंग्लैंड की टीम ऑल आउट नहीं हुई थी और मैदान में संघर्ष कर रही थी। लेकिन सभी खिलाड़ियों के आउट होते ही उन्होंने फिर ट्वीट किया। इस बार उन्होंने दो ट्वीट किए और भारतीय गेंदबाजों की तारीफ करने के साथ ही इंग्लैंड के बल्लेबाजों को लताड़ा।
पूर्व क्रिकेटर ने लिखा, 'यह एक घटिया बल्लेबाजी प्रदर्शन रहा... कोई बहाना नहीं'। इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट करते हुए लिखा, 'भारत ने आज गेंद के साथ दिखाया कि वे इन परिस्थितियों में इतने अच्छे क्यों हैं... पिच से 60 ओवरों तक कुछ खास मदद नहीं मिली लेकिन उन्होंने जबरदस्त खेल दिखाया और इंग्लैंड को घुटने पर ला दिया। इंग्लैंड बल्ले से बहुत औसत रहा।'
India today with the ball showed why they are so good in these conditions ... Pitch did very little for 60 overs and they completely out skilled & out thought England ... !! High class ... England with the Bat were very very average ... #INDvENG
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) March 4, 2021
बता दें कि मैच के पहले दिन इंग्लैंड की तरफ से सिर्फ बेन स्टोक्स ने ही बड़ी पारी खेली। आउट होने से पहले उन्होंने 121 गेंदों में 55 रन बनाए। उनके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज ज्यादा देर तक मैदान पर टिक नहीं पाया। वहीं भारतीय गेंदबाजों में अक्षर पटेल ने सर्वाधिक चार विकेट, अश्विन ने तीन और सिराज ने दो विकेट चटकाए। जवाब में भारतीय टीम ने एक विकेट खोकर 24 रन बना लिए हैं।