फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिच की आलोचना करने वाले वॉन की बोलती बंद, अब इंग्लैंड के बल्लेबाजों को लताड़ा

Thu, 04 Mar 2021 08:00 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 04 Mar 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
IND vs ENG 4th Test: Michael Vaughan slams england batsman for poor batting, praises indian team
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : Social Media

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा और आखिरी टेस्ट मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुरुवार से शुरू हो गया। तीसरे टेस्ट मैच की तुलना में इस बार की पिच बल्लेबाजी के लिए उपयुक्त दिख रही थी और लाल गेंद को खेलना भी आसान था। बावजूद इसके टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम  पहले दिन ही 205 रन पर ढेर हो गई। 



इंग्लैंड की बल्लेबाजी को देखकर उनके पूर्व कप्तान माइकल वॉन आग बबूला हो गए। पिछले कुछ समय से भारतीय पिचों की आलोचना करने और उसका मजाक उड़ाने वाले वॉन ने इस बार अपने बल्लेबाजों को ही फटकार लगाई। 

IND vs ENG 4th Test: Michael Vaughan slams england batsman for poor batting, praises indian team
Michael Vaughan

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ने ट्वीट कर अपनी भड़ास निकाली और कहा, 'इंग्लैंड की अब तक की बल्लेबाजी पिछले कुछ टेस्ट मैचों की तुलना में बेहद खराब है। यह पिच पहली पारी में एक बड़ा स्कोर बनाने के लिए बढ़िया है... कोई स्पिन नहीं... गेंद बल्ले पर आ रही है... अभी तक बहुत खराब बल्लेबाजी।'

 
IND vs ENG 4th Test: Michael Vaughan slams england batsman for poor batting, praises indian team
माइकल वॉन - फोटो : social media

वॉन ने यह ट्वीट उस वक्त किया था जब इंग्लैंड की टीम ऑल आउट नहीं हुई थी और मैदान में संघर्ष कर रही थी। लेकिन सभी खिलाड़ियों के आउट होते ही उन्होंने फिर ट्वीट किया। इस बार उन्होंने दो ट्वीट किए और भारतीय गेंदबाजों की तारीफ करने के साथ ही इंग्लैंड के बल्लेबाजों को लताड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG 4th Test: Michael Vaughan slams england batsman for poor batting, praises indian team
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : social media

पूर्व क्रिकेटर ने लिखा, 'यह एक घटिया बल्लेबाजी प्रदर्शन रहा... कोई बहाना नहीं'। इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट करते हुए लिखा, 'भारत ने आज गेंद के साथ दिखाया कि वे इन परिस्थितियों में इतने अच्छे क्यों हैं... पिच से 60 ओवरों तक कुछ खास मदद नहीं मिली लेकिन उन्होंने जबरदस्त खेल दिखाया और इंग्लैंड को घुटने पर ला दिया। इंग्लैंड बल्ले से बहुत औसत रहा।'

 
विज्ञापन
IND vs ENG 4th Test: Michael Vaughan slams england batsman for poor batting, praises indian team
टीम इंडिया - फोटो : twitter@BCCI

बता दें कि मैच के पहले दिन इंग्लैंड की तरफ से सिर्फ बेन स्टोक्स ने ही बड़ी पारी खेली। आउट होने से पहले उन्होंने 121 गेंदों में 55 रन बनाए। उनके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज ज्यादा देर तक मैदान पर टिक नहीं पाया। वहीं भारतीय गेंदबाजों में अक्षर पटेल ने सर्वाधिक चार विकेट, अश्विन ने तीन और सिराज ने दो विकेट चटकाए। जवाब में भारतीय टीम ने एक विकेट खोकर 24 रन बना लिए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed