{"_id":"6040e86a8ebc3ee96e7cf7c2","slug":"mohammed-siraj-says-enjoyed-joe-root-dismissal-as-i-set-him-up-with-away-going-deliveries","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिराज ने रूट को पहले छकाया और फिर किया शिकार, मैच के बाद पूरी योजना का किया खुलासा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सिराज ने रूट को पहले छकाया और फिर किया शिकार, मैच के बाद पूरी योजना का किया खुलासा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 04 Mar 2021 07:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
रूट का विकेट लेने के बाद मोहम्मद सिराज
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर अपनी शानदार गेंदबाजी से एक अलग पहचान बनाने वाले टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे व आखिरी टेस्ट के पहले दिन बेहतरीन गेंदबाज की। इस दौरान उन्होंने 45 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए।
2 of 6
मोहम्मद सिराज
- फोटो : twitter
अपनी तेज आक्रमण से सिराज ने इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को अपना शिकार बनाया। इंग्लिश कप्तान को पांच रन पर पवेलियन भेजने वाले सिराज ने इसके लिए खास रणनीति बनाई थी, जिसका खुलासा उन्होंने मैच खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया।
3 of 6
मोहम्मद सिराज
रूट को आउट करने की रणनीति का खुलासा करते हुए सिराज ने कहा, 'पहले रूट को बाहर की तरफ गेंद कर रहा था लेकिन अपने नए ओवर की शुरू होने पर मैंने गेंद को अंदर लाने के बारे में सोचा। मैंने जैसा सोचा वैसा ही हुआ, मुझे बहुत संतुष्टि मिली। मजा आ गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
siraj
वहीं, सिराज ने बेयरस्टो का विकेट लेने के बारे में कहा, 'बेयरस्टो को शुरुआत में मैं काफी तेजी से गेंद नहीं कर रहा था लेकिन मैंने उसकी जो भी फुटेज देखी हैं, वह अंदर की ओर स्विंग होती गेंद पर आउट होता है। इसलिए मैं एक लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करना चाहता था और लगातार गेंद को अंदर लाना चाहता था और यह काम कर गया।'
विज्ञापन
5 of 6
मोहम्मद सिराज
सिराज ने कहा, 'रणजी ट्रॉफी के समय से ही हमने अच्छी लाइन और लेंथ से गेंदबाजी करनी सीखी है और विशेषकर एक ही स्थान पर बिना काफी चीजें करने का प्रयोग करते हुए। यह सब धैर्य पर निर्भर करता है।' वहीं, पिच के संदर्भ में सिराज ने कहा, 'यह बल्लेबाजी के लिए शानदार विकेट है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।