फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG 4th Test Highlights Day 3 India vs England Key Highlights Yashasvi Jaiswal Rohit Sharma Ashwin

IND vs ENG: तीसरे दिन 273 रन बने और 13 विकेट गिरे, सीरीज में अजेय बढ़त बनाने के लिए भारत को अब 152 रन की जरूरत

Sun, 25 Feb 2024 05:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 25 Feb 2024 05:44 PM IST
सार

भारत की पहली पारी तीसरे दिन 307 रन पर सिमट गई थी। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 353 रन बनाए थे। इस लिहाज से इंग्लैंड को दूसरी पारी में 46 रन की बढ़त मिली थी। इंग्लैंड की दूसरी पारी 145 रन पर सिमट गई थी। इस लिहाज से भारत को 192 रन का लक्ष्य मिला।

विज्ञापन
IND vs ENG 4th Test Highlights Day 3 India vs England Key Highlights Yashasvi Jaiswal Rohit Sharma Ashwin
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। भारत ने अपनी दूसरी पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 40 रन बना लिए हैं। फिलहाल रोहित शर्मा 24 रन और यशस्वी जायसवाल 16 रन बनाकर नाबाद हैं। टीम इंडिया को अभी भी जीत के लिए 152 रन की जरूरत है। भारत की पहली पारी तीसरे दिन 307 रन पर सिमट गई थी। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 353 रन बनाए थे। इस लिहाज से इंग्लैंड को दूसरी पारी में 46 रन की बढ़त मिली थी।
विज्ञापन

IND vs ENG 4th Test Highlights Day 3 India vs England Key Highlights Yashasvi Jaiswal Rohit Sharma Ashwin
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : BCCI
इंग्लैंड की दूसरी पारी
इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में अश्विन और कुलदीप के आगे घुटने टेक दिए और 145 रन पर सिमट गई। जैक क्राउली ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए। वहीं, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन और जेम्स एंडरसन खाता भी नहीं खोल सके। बेन डकेट 15 रन, जो रूट 11 रन, जॉनी बेयरस्टो 30 रन, कप्तान बेन स्टोक्स चार रन, बेन फोक्स 17 रन, टॉम हार्टले सात रन बनाकर आउट हुए। अश्विन ने 35वीं बार टेस्ट में पारी में पांच विकेट लिए। वहीं, कुलदीप यादव ने चार विकेट लिए। रवींद्र जडेजा को एक विकेट मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत की पहली पारी
रविवार को भारत ने सात विकेट पर 219 रन से आगे खेलना शुरू किया और 88 रन बनाने में बाकी बचे तीन विकेट गंवा दिए। रविवार को भारत को सबसे पहला झटका कुलदीप यादव के रूप में लगा। कुलदीप 28 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने जुरेल के साथ 76 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद आकाश दीप बल्लेबाजी के लिए आए और उन्होंने जुरेल के साथ 40 रन की साझेदारी की। आकाश नौ रन बनाकर आउट हुए। दोनों को शोएब बशीर ने पवेलियन भेजा और अंतरराष्ट्रीय करियर में पहली बार फाइव विकेट हॉल हासिल किया। आखिरी विकेट के रूप में जुरेल आउट हुए। उन्होंने सबसे ज्यादा 90 रन बनाए और शतक से चूक गए। उन्हें टॉम हार्टले ने क्लीन बोल्ड किया। जुरेल को मैदान में मौजूद दर्शकों और ड्रेसिंग रूम में मौजूद भारतीय खिलाड़ियों ने स्टैंडिंग ओवेशन दिया। 

इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा दो रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद शुभमन गिल ने यशस्वी जायसवाल के साथ 82 रन की साझेदारी निभाई। रजत पाटीदार एक बार फिर फेल रहे और वह 17 रन ही बना सके। वहीं रवींद्र जडेजा 12 रन बनाकर आउट हुए। रोहित को एंडरसन ने पवेलियन भेजा था। वहीं, शुभमन, रजत और जडेजा को शोएब बशीर ने पवेलियन भेजा। इस बीच यशस्वी ने टेस्ट करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया। हालांकि, वह 73 रन बनाकर बशीर का शिकार बने। सरफराज 14 रन और अश्विन एक रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों को हार्टले ने आउट किया। इंग्लैंड की ओर से बशीर ने पांच और हार्टले ने तीन विकेट लिए। वहीं, जेम्स एंडरसन को दो विकेट मिले।
विज्ञापन

IND vs ENG 4th Test Highlights Day 3 India vs England Key Highlights Yashasvi Jaiswal Rohit Sharma Ashwin
ध्रुव जुरेल - फोटो : BCCI
इंग्लैंड की पहली पारी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की पहली पारी 353 रन पर समाप्त हो गई। आकाश दीप के तीन विकेट ने इंग्लैंड के शीर्ष क्रम को उखाड़ कर रख दिया था। उन्होंने बेन डकेट (11), ओली पोप (0) और जैक क्राउली (42) को पवेलियन भेजा। इसके बाद आकाश के कहर बरपाने के बाद बारी स्पिनर्स की थी। अश्विन ने जॉनी बेयरस्टो को और रवींद्र जडेजा ने बेन स्टोक्स को पवेलियन भेज इंग्लैंड की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया। बेयरस्टो 38 और स्टोक्स तीन रन बना सके।

सिराज ने रूट और फोक्स की 113 रन की साझेदारी को तोड़ा। फोक्स अर्धशतक से चूक गए। वह 47 रन बनाकर सिराज की गेंद पर कैच आउट हुए। वहीं, टॉम हार्टले 13 रन बनाकर सिराज की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। रूट ने टेस्ट करियर का 31वां शतक जड़ा। आखिरी तीनों विकेट रवींद्र जडेजा ने लिए। उन्होंने एक ही ओवर में ओली रॉबिन्सन और शोएब बशीर को पवेलियन भेजा। जडेजा ने सबसे पहले रॉबिन्सन और जो रूट की 102 रन की साझेदारी को तोड़ा।

इंग्लैंड की पारी के 103वें ओवर की पहली गेंद पर रॉबिन्सन को विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। वह 58 रन बना सके। इसके बाद ओवर की चौथी गेंद पर जडेजा ने शोएब बशीर को रजत पाटीदार के हाथों कैच कराया। वह खाता नहीं खोल सके। फिर उन्होंने जेम्स एंडरसन को एल्बीडब्ल्यू आउट कर इंग्लैंड की पारी को 353 रन पर समेट दिया। एंडरसन खाता भी नहीं खोल सके। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा को चार विकेट मिले। वहीं, आकाश दीप ने तीन विकेट लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed