फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Dream11 Prediction India vs England 4th Test Playing 11 Captain Vice Captain Players List

IND vs ENG Playing 11: घरेलू मैदान पर लगातार 17वीं सीरीज जीतने उतरेगा भारत, दो खिलाड़ी कर सकते हैं डेब्यू

Fri, 23 Feb 2024 02:01 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: रोहित राज Updated Fri, 23 Feb 2024 02:01 AM IST
सार

IND vs ENG Playing 11 Today Match :  2012 में एलिस्टर कुक की अगुवाई वाली इंग्लैंड की टीम से हारने के बाद भारतीय टीम अपनी धरती पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करती रही है। उसके बाद उसने जो 47 टेस्ट मैच के लिए उनमें से 38 में जीत दर्ज की है।

विज्ञापन
IND vs ENG Dream11 Prediction India vs England 4th Test Playing 11 Captain Vice Captain Players List
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला रांची में 23 फरवरी से खेला जाएगा। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति के बावजूद भारत चौथे टेस्ट मैच में भी इंग्लैंड की बैजबॉल (आक्रामक बल्लेबाजी) शैली को धता बताकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने उतरेगा। भारत अभी 2-1 से आगे चल रहा है और उसकी निगाह घरेलू मैदान पर लगातार 17वीं सीरीज जीतने पर लगी हैं। 
विज्ञापन


2012 में एलिस्टर कुक की अगुवाई वाली इंग्लैंड की टीम से हारने के बाद भारतीय टीम अपनी धरती पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करती रही है। उसके बाद उसने जो 47 टेस्ट मैच के लिए उनमें से 38 में जीत दर्ज की है। इस बीच उसे ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से ही हार का सामना करना पड़ा। विराट कोहली, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की अनुपस्थिति में रोहित शर्मा के नेतृत्व में युवा बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

IND vs ENG Dream11 Prediction India vs England 4th Test Playing 11 Captain Vice Captain Players List
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : BCCI
युवा टीम में है दम
फिर चाहे वह यशस्वी जायसवाल हो या सरफराज खान। जायसवाल ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने पहले तीन मैचों में 545 रन बनाए हैं जिसमें दो दोहरे शतक शामिल हैं। सरफराज ने अपने पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में अर्धशतक लगाए। शुभमन गिल ने भी तीसरे नंबर पर अपने पांव जमा लिए हैं। शृंखला में अभी तक सर्वाधिक 17 विकेट लेने वाले बुमराह को विश्राम दिया गया है। धर्मशाला में पांचवें टेस्ट मैच में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है और तब बुमराह भारतीय तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे लेकिन अभी टीम में मोहम्मद सिराज सबसे अनुभवी गेंदबाज हैं।

IND vs ENG Dream11 Prediction India vs England 4th Test Playing 11 Captain Vice Captain Players List
मुकेश कुमार और आकाश दीप - फोटो : Cricket Association of Bengal
मुकेश और आकाशदीप में चयन की होड़
सिराज के साथ बंगाल के मुकेश कुमार और आकाशदीप में से किसी को चुना जा सकता है। मुकेश कुमार अधिक अनुभवी हैं। उन्होंने हाल में रणजी ट्रॉफी में 10 विकेट लिए थे। वह दूसरे टेस्ट मैच में खेले थे जिसमें उन्होंने दोनों पारियों में कुल मिलाकर 12 ओवर में एक विकेट लिया था। यह देखना होगा कि टीम प्रबंधन मुकेश पर विश्वास बनाए रखता है या आकाशदीप को पहले टेस्ट में खेलने का मौका देता है। 

आंकड़ों को देखें तो इस मैदान के पिच की मिजाज के हिसाब से दो तेज गेंदबाज और तीन गेंदबाजों की थ्योरी सही रहती है। इस मैदान पर पिछला टेस्ट 2019 में खेला गया था। तब तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उमेश यादव ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 10 विकेट लिए थे। भारतीय स्पिनरों ने आठ विकेट लिए थे। इंग्लैंड ने टॉम हार्टले के साथ ऑफ स्पिनर शोएब बशीर को टीम में शामिल किया है। वह लेग स्पिनर रेहान अहमद की जगह लेंगे। तीसरे स्पिनर की भूमिका में जो रूट होंगे। हालांकि रूट बल्लेबाजी में फॉर्म में नहीं हैं। उन्होंने अभी तक 77 रन बनाए जबकि गेंदबाजी में 107 ओवर किए हैं।
विज्ञापन

IND vs ENG Dream11 Prediction India vs England 4th Test Playing 11 Captain Vice Captain Players List
रजत पाटीदार - फोटो : BCCI
रजत पाटीदार प्लेइंग-11 से हो सकते हैं बाहर
दूसरी ओर, रजत पाटीदार प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं। रजत को विशाखापत्तनम टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिला था। वह पहली पारी में 32 और दूसरी पारी में नौ रन बनाकर आउट हो गए थे। उसके बाद उन्हें राजकोट में फिर से मौका दिया गया। रजत एक बार फिर से फेल हो गए। वह पहली पारी में पांच रन ही बना पाए थे। दूसरी पारी में तो खाता भी नहीं खोल पाए। ऐसे में चार पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगाने वाले रजत को बाहर बैठना पड़ सकता है। 

IND vs ENG Dream11 Prediction India vs England 4th Test Playing 11 Captain Vice Captain Players List
देवदत्त पडिक्कल - फोटो : PTI
रजत के स्थान पर कर्नाटक के बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को मौका मिल सकता है। पडिक्कल ने 31 प्रथम श्रेणी मैचों में 44.54 की औसत से 2227 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने छह शतक और 12 अर्धशतक लगाए हैं। पडिक्कल ने अपनी पिछली 11 पारियों में पांच शतक लगाए हैं। उन्होंने तीन शतक कर्नाटक के लिए और दो भारत-ए के लिए लगाए हैं। उनके शानदार फॉर्म को देखकर रोहित शर्मा रांची टेस्ट में रजत पाटीदार की जगह उन्हें मौका दे सकते हैं।

IND vs ENG Dream11 Prediction India vs England 4th Test Playing 11 Captain Vice Captain Players List
बेन स्टोक्स और मार्क वुड - फोटो : BCCI
स्टोक्स गेंदबाजी करने को लेकर दुविधा में
ऐसा लगता है कि भारतीय टीम दो तेज गेंदबाज और तीन स्पिनरों के साथ उतरेगी। ऐसे में अक्षर पटेल के वापसी करने की संभावना कम नजर आती है। टीम में रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव का आना तय लग रहा है। यह देखना भी रोचक होगा कि इंग्लैंड बैजबॉल शैली की अपनी रणनीति पर कायम रहता है या नहीं। हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट में उसकी यह शैली सही साबित हुई थी। अगले दो टेस्ट में यही दांव उल्टा पड़ गया। 

कप्तान बेन स्टोक्स ने नेट पर गेंदबाजी के कड़े अभ्यास से भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट में गेंदबाजी करने की उम्मीद बढ़ा दी हैं लेकिन इंग्लैंड के कप्तान ने बृहस्पतिवार को यहां बतौर गेंदबाज अपनी उपलब्धता पर संदेह कायम रखना ही सही समझा। घुटने की समस्या के कारण स्टोक्स पिछले साल जून में दूसरे एशेज टेस्ट से बाद से बतौर बल्लेबाज ही खेल रहे हैं। घुटने की समस्या के कारण स्टोक्स पिछले साल जून में दूसरे एशेज टेस्ट से बाद से बतौर बल्लेबाज ही खेल रहे हैं। भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट की पूर्व संध्या पर उन्हें पूरी शिद्दत से गेंदबाजी करते हुए देखा गया। मैच में उनके गेंदबाजी की संभावना के बारे में पूछने पर स्टोक्स ने कहा, ''ना, मुझे लगता है कि ऐसा हो सकता है और शायद नहीं भी।''

IND vs ENG Dream11 Prediction India vs England 4th Test Playing 11 Captain Vice Captain Players List
मुकेश और रोहित - फोटो : BCCI
इंग्लैंड प्लेइंग-11: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), शोएब बशीर, टॉम हार्टले, ओली रॉबिंसन, जेम्स एंडरसन।

भारत की संभावित प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, सरफराज खान, रजत पाटीदार/देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, आकाश दीप/मुकेश कुमार, मोहम्मद सिराज।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed