फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs eng 3rd test 2025 indian team looses lords test against england social media reactions see

IND vs ENG: 'इससे ज्यादा बदकिस्मती...', तीसरे टेस्ट में भारत की हार से टूटा प्रशंसकों का दिल, प्रतिक्रियाएं

Mon, 14 Jul 2025 10:31 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 14 Jul 2025 10:31 PM IST
सार

इंग्लैंड ने भारत को लॉर्ड्स टेस्ट में 22 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ मेजबानों ने सीरीज में 1-2 से बढ़त हासिल कर ली है। तीसरे टेस्ट में भारत की हार ने प्रशंसकों का दिल तोड़ दिया। अब फैंस सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर कर रहे हैं।

विज्ञापन
ind vs eng 3rd test 2025 indian team looses lords test against england social media reactions see
इंग्लैंड ने भारत को हराया - फोटो : PTI

विस्तार

लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की हार ने प्रशंसकों का दिल तोड़ दिया। सोमवार को इंग्लैंड ने भारत को पांचवें टेस्ट में 22 रनों से हराकर सीरीज में 1-2 की बढ़त हासिल कर ली। मेजबानों ने भारत के सामने 193 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में टीम इंडिया 10 विकेट पर सिर्फ 170 रन बना पाई। उनके लिए दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा ने सर्वाधिक 61 रन बनाए। 
विज्ञापन

ind vs eng 3rd test 2025 indian team looses lords test against england social media reactions see
सिराज-जडेजा - फोटो : PTI
170 रन पर सिमटी भारतीय टीम
193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की दूसरी पारी झटके के साथ शुरू हुई। कुल पांच के स्कोर पर जोफ्रा आर्चर ने यशस्वी जायसवाल को विकेट के पीछ जेमी स्मिथ के हाथों कैच कराया। वह खाता खोले बिना आउट हुए। इसके बाद मोर्चा केएल राहुल और करुण नायर ने संभालने की कोशिश की। दोनों ने कुछ अच्छे शॉट्स खेले और दूसरे विकेट के लिए 66 गेंदों में 36 रन जोड़े। ब्रायडन कार्स ने इस साझेदारी को तोड़ दिया। उन्होंने नायर को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 33 गेंदों में एक चौके की मदद से 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए कप्तान शुभमन गिल पहली पारी के बाद दूसरी पारी में भी कुछ बड़ा कारनामा करने से नाकाम रहे। उन्हें भी कार्स ने ही एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद बेन स्टोक्स ने नाइट वॉचमैन के तौर पर आए आकाश दीप को बोल्ड कर दिया। वह 11 गेंदों में सिर्फ एक रन बना पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे प्रतिक्रिया
भारत की हार से प्रशंसकों का दिल टूट गया। सोशल मीडिया पर फैंस जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। आइये देखते हैं...
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed