फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG 3rd T20i India vs England Match Highlights in Hindi

IND vs ENG 3rd T20 Photos: रोहित ने सबसे ज्यादा पिटने वाले उमरान को थमाई ट्रॉफी, कोहली से छूटा कैच

Mon, 11 Jul 2022 11:37 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉटिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉटिंघम Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 11 Jul 2022 11:37 AM IST
सार

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भारत को 17 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में सूर्यकुमार यादव के शतक ने जमकर सुर्खियां बटोरी, लेकिन वो भारत को जीत नहीं दिला सके। 
 

विज्ञापन
IND vs ENG 3rd T20i India vs England Match Highlights in Hindi
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मैच इंग्लैंड के नाम रहा। भारत को इस मैच में 17 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही टीम इंडिया ने इंग्लैंड को क्लीन स्वीप करने का मौका भी गंवा दिया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 215 रन बनाए थे और भारतीय टीम इसके जवाब में सिर्फ 198 रन बना पाई। इंग्लैंड के लिए डेविड मलान ने सबसे ज्यादा 77 रन बनाए। वहीं, भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने 117 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सके और भारत यह मैच हार गया। 
विज्ञापन


पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी यह मैच देखने स्टेडियम पहुंचे थे। इस मैच के दौरान विराट कोहली से कैच छूटा और यह कैच बाद में भारत को काफी महंगा पड़ा। वहीं, मैच खत्म होने के बाद रोहित ने टी20 सीरीज की ट्रॉफी उमरान मलिक को पकड़ा दी। युवा उमरान इस मैच में भारत के सबसे महंगे गेंदबाज थे। 
विज्ञापन

IND vs ENG 3rd T20i India vs England Match Highlights in Hindi
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी यह मैच देखने भी स्टेडियम में पहुंचे थे। उन्हें ट्रेंट ब्रिज के मैदान में देखा गया। धोनी पिछला मैच देखने भी बर्मिंघम पहुंचे थे। यहां उन्होंने ऋषभ पंत और ईशान किशन से भी बात की थी। हालांकि, इस मैच के दौरान धोनी ने खिलाड़ियों से बात नहीं की। 

IND vs ENG 3rd T20i India vs England Match Highlights in Hindi
रवि शास्त्री और महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
धोनी ने इस मैच के दौरान रवि शास्त्री से बात की। धोनी की कप्तानी के दौर में रवि शास्त्री लंबे समय तक टीम इंडिया के कोच रहे थे। फिलहाल शास्त्री इस सीरीज में कमेंटेटर की भूमिका में हैं, जबकि धोनी अपनी छुट्टियां मनाने इंग्लैंड पहुंचे हैं।
विज्ञापन

IND vs ENG 3rd T20i India vs England Match Highlights in Hindi
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 सीरीज जीतने के बाद ट्रॉफी युवा उमरान मलिक को पकड़ा दी। उमरान के पास फिलहाल ज्यादा अनुभव नहीं है। वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अलावा घरेलू क्रिकेट में भी ज्यादा मैच नहीं खेले हैं। इस मैच में भी उन्होंने 54 रन लुटाए थे और सबसे महंगे गेंदबाज थे, लेकिन रोहित ने उनका मनोबल बढ़ाने के लिए ट्रॉफी उनको दे दी। 

IND vs ENG 3rd T20i India vs England Match Highlights in Hindi
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली ने इस मैच में सिर्फ छह गेंदें खेली, लेकिन बहुत ही आक्रामक अंदाज में नजर आए। उन्होंने डेविड विली के ओवर पहले चौका फिर सीधे बल्ले से छक्का लगाया। उनका यह शॉट क्रिकेट फैंस को खासा पसंद आया। इसी वजह से छोटी पारी खेलने के बावजूद कोहली ने काफी तारीफें बटोरी। 

IND vs ENG 3rd T20i India vs England Match Highlights in Hindi
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली इस मैच में भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। डेविड विली की दो गेंदों पर पहले चौका फिर छक्का लगाने के बाद विराट ने लगातार तीसरी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की और जेसन रॉय को कैच थमा बैठे। विराट के लगातार फेल होने के बाद उन्हें टीम से बाहर करने की बातें होने लगी हैं। 

IND vs ENG 3rd T20i India vs England Match Highlights in Hindi
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में 117 रन की बेहतरीन पारी खेली, लेकिन भारत को जीत नहीं दिला सके। वो पांचवें भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच में शतक लगाया है। उनसे पहले सुरेश रैना, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल और दीपक हुड्डा यह कारनामा कर चुके हैं। 

IND vs ENG 3rd T20i India vs England Match Highlights in Hindi
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली ने इस मैच में लियम लिविंगस्टोन का अहम कैच छोड़ दिया। यह कैच छोड़ना टीम इंडिया को भारी पड़ा। अंत में लिविंगस्टोन ने शानदार तरीके से इंग्लैंड के लिए मैच खत्म किया और यही रन हार-जीत का अंतर साबित हुए। 

IND vs ENG 3rd T20i India vs England Match Highlights in Hindi
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यकुमार यादव ने अपनी 117 रन की पारी में 14 चौके और छह छक्के लगाए। उन्होंने 55 गेंद खेली और 121.73 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। टीम इंडिया के कुल स्कोर में आधे से ज्यादा रन उनके बल्ले से ही निकले थे। हालांकि, उनका शतक बेकार गया और भारत को हार का सामना करना पड़ा। 

IND vs ENG 3rd T20i India vs England Match Highlights in Hindi
लियाम लिविंगस्टोन और डेविड मलान - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड के लिए डेविड मलान इस मैच में शानदार लय में थे। उन्होंने 39 गेंद में 77 रन की बेहतरीन पारी खेली। लियम लिविंगस्टोन के साथ मलान ने 84 रन की साझेदारी कर इंग्लैंड के लिए बडे़ स्कोर का मंच तैयार किया। बाद में लिविंगस्टोन ने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ मिलकर इंग्लैंड कै स्कोर 215 रन तक पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed