फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Live Streaming Telecast Channel: When, Where, How to Watch India vs England Online Free

IND vs ENG T20 Live Streaming: अजेय बढ़त हासिल करने उतरेगी भारतीय टीम, जानें लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी

Tue, 28 Jan 2025 01:00 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 28 Jan 2025 01:00 PM IST
सार

India vs England 3rd T20 Live Streaming, Telecast: भारत ने राजकोट में अबतक पांच टी20 मुकाबले खेले हैं जिसमें चार बार उसे जीत मिली है और एक मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड के खिलाफ उसका इस मैदान पर खेल के सबसे छोटे प्रारूप में सामना नहीं हुआ है।

विज्ञापन
IND vs ENG Live Streaming Telecast Channel: When, Where, How to Watch India vs England Online Free
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : Twitter

विस्तार

सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ अजेय बढ़त हासिल करने के इरादे से तीसरे टी20 मुकाबले में उतरेगी। भारत ने कोलकाता और चेन्नई में खेले गए शुरुआती दो टी20 मुकाबले जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली थी। भारत ने इन दोनों ही मैचों में गेंदबाजी में प्रभावित किया था और इंग्लैंड के बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर बनाने से रोका था। 
विज्ञापन
Trending Videos

सूर्यकुमार की फॉर्म चिंता का विषय
भारत के लिए कप्तान सूर्यकुमार की फॉर्म चिंता का विषय है। पिछले साल सूर्यकुमार ने जब टीम की कमान संभाली तो भारत ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन कप्तान स्वयं रन बनाने के लिए जूझते रहे। टी20 के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक सूर्यकुमार ने इस बीच 17 पारियों में 26.81 की औसत से 429 रन बनाए। सूर्यकुमार को खराब फॉर्म के कारण चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में भी नहीं चुना गया। वह इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज के पहले दो मैच में भी नहीं चल पाए और अब समय आ गया है जबकि उन्हें खुद को साबित करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकोट में पहली बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमें
भारत ने राजकोट में अबतक पांच टी20 मुकाबले खेले हैं जिसमें चार बार उसे जीत मिली है और एक मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड के खिलाफ उसका इस मैदान पर खेल के सबसे छोटे प्रारूप में सामना नहीं हुआ है। यह पहली बार होगा जब दोनों ही टीमें राजकोट में टी20 मुकाबला खेलेंगी। 
विज्ञापन

आइए जानते हैं भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टी20 मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच कब खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच मंगलवार यानी 28 जनवरी को खेला जाएगा।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम पर खेला जाएगा। 

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच कब शुरू होगा?
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे होगा। 

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मैच को ऑनलाइन डिज्नी हॉटस्टार एप (Disney+ Hostar) पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट दर्शक Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed