{"_id":"62d3849421187a442609008a","slug":"ind-vs-eng-3rd-odi-live-streaming-telecast-channel-when-where-and-how-to-watch-india-vs-england-odi-match-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG ODI Live Streaming: सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगा भारत, जानें फोन और टीवी पर फ्री में कैसे देखें लाइव मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG ODI Live Streaming: सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगा भारत, जानें फोन और टीवी पर फ्री में कैसे देखें लाइव मैच
Sun, 17 Jul 2022 09:10 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 17 Jul 2022 09:10 AM IST
सार
India vs England (IND vs ENG) 3rd ODI Live Streaming, Telecast: वनडे सीरीज में दोनों टीमें एक-एक मैच जीत चुकी हैं और तीसरा मैच जीतने वाली टीम सीरीज भी अपने नाम करेगी। भारत जीत के साथ अपने दौरे का अंत करना चाहेगा। टी20 सीरीज हारने के बाद इंग्लैंड की कोशिश वनडे सीरीज जीतने पर होगी।
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मैच एजबेस्टन में है। सीरीज के लिहाज से यह मुकाबला निर्णायक होने वाला है। फिलहाल सीरीज में दोनों टीमें एक-एक मैच जीत चुकी हैं और तीसरा मैच जीतने वाली टीम ही सीरीज अपने नाम करेगी। पहला मैच भारत ने 10 विकेट के अंतर से जीता था, तो दूसरे मैच में इंग्लैंड ने 100 से जीत हासिल की थी।
भारत ने वनडे में इंग्लैंड से अब तक 10 सीरीज जीती हैं, लेकिन इंग्लैंड की धरती पर उसे तीन सीरीज में ही जीत मिली है (इसमें 1986 में 1-1 से बराबर छूटी सीरीज भी शामिल है, जिसमें भारत को विजेता घोषित किया गया था)। अंतिम बार उसे इंग्लैंड में आठ साल पहले 2014 में 3-1 से जीत हासिल हुई थी। आइए जानते हैं इस मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
विज्ञापन
भारत ने वनडे में इंग्लैंड से अब तक 10 सीरीज जीती हैं, लेकिन इंग्लैंड की धरती पर उसे तीन सीरीज में ही जीत मिली है (इसमें 1986 में 1-1 से बराबर छूटी सीरीज भी शामिल है, जिसमें भारत को विजेता घोषित किया गया था)। अंतिम बार उसे इंग्लैंड में आठ साल पहले 2014 में 3-1 से जीत हासिल हुई थी। आइए जानते हैं इस मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
विज्ञापन
कब होगा भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला 17 जुलाई यानी रविवार को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड के बीच मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रे्फर्ड मैदान में खेला जाएगा।
कब शुरू होगा भारत और इंग्लैंड का मुकाबला?
भारत और इंग्लैंड के मैच में टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे होगा और पहली गेंद साढ़े तीन बजे फेंकी जाएगी।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
भारत-इंग्लैंड सीरीज के प्रसारण का अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। इसलिए इस मैच का प्रसारण भी सोनी स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जाएगा। आप सोनी स्पोर्ट्स के चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव मैच देख सकते हैं।
कहां देख सकते हैं लाइव मैच?
भारत-इंग्लैंड सीरीज के सभी मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में सोनी लिव एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
मुफ्त में कैसे देख सकते हैं मैच?
भारत और इंग्लैंड का मैच मोबाइल फोन और टीवी में बिना किसी अतिरिक्त लागत के देखा जा सकता है। अगर आपके पास रिलाइंस जियो की सिम है तो आप अपने मोबाइल फोन में जियो टीवी के जरिए यह मैच मुफ्त में देख सकते हैं। वहीं, डीडी फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी यह मैच मुफ्त में देखा जा सकता है।