{"_id":"602a2dcf866a646e792a1b2f","slug":"ind-vs-eng-2nd-test-safety-of-players-at-chepauk-compromised-fans-enters-the-ground-by-breaking-the-bio-bubble","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेपॉक में खिलाड़ियों की सुरक्षा दांव पर, बायो बबल को तोड़कर मैदान में पहुंचा फैंस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चेपॉक में खिलाड़ियों की सुरक्षा दांव पर, बायो बबल को तोड़कर मैदान में पहुंचा फैंस
Mon, 15 Feb 2021 01:46 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 15 Feb 2021 01:46 PM IST
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में जारी दूसरे टेस्ट में पहली बार 50 प्रतिशत दर्शकों को स्टेडियम में जाने की मंजूरी दी गई है। कोरोना महामारी की वजह से खिलाड़ियों को बायो बबल में रखा जा रहा है लेकिन दर्शकों को कई तरह की पाबंदियों और सुरक्षा नियमों के साथ मैच देखने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
हालांकि तमाम तरह की पाबंदियों और सुरक्षा इंतजामों के बावजूद यहां तीसरे दिन एक प्रशंसक स्टेडियम के सुरक्षा घेरे को लांघकर मैदान में घुस गया। लेकिन इससे पहले कि युवा दर्शक खिलाड़ियों के पास पहुंच पाता, वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
दरअसल यह घटना उस वक्त घटी जब तीसरे दिन लंच चल रहा था और रिजर्व खिलाड़ी मैदान में अभ्यास कर रहे थे। इसी दौरान एक दर्शक दीवार से कूदकर मैदान में पहुंचा और फिर खिलाड़ियों की तरफ जाने की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन
बता दें कि महामारी के खतर को देखते हुए खिलाड़ियों और सभी संबंधित अधिकारियों को जैव सुरक्षित माहौल में रहने और खेलने के लिए कहा गया है। वहीं तमिलनाडु क्रिकेट संघ ने दूसरे टेस्ट में 50 प्रतिशत दर्शकों की अनुमति मिलने के बाद कोविड के सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए सतर्कता बरतने का आश्वासन दिया। यही नहीं निगरानी के लिए स्वयंसेवकों को भी स्टैंड में तैनात किया गया। फिर भी इन सभी इंतजामों को धत्ता बताते हुए प्रशंसक मैदान में पहुंच गया।