फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG 2nd Test: Brydon Carse Duck was 10,000th Duck in Test Cricket; Most Ducks vs India in an innings

IND vs ENG: टेस्ट में 'शून्य' ने भी छुआ 10 हजार का आंकड़ा, इंग्लैंड ने 29 साल पुराने इस रिकॉर्ड की बराबरी की

Sat, 05 Jul 2025 02:57 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एजबेस्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एजबेस्टन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 05 Jul 2025 02:57 PM IST
सार

भारतीय टीम के नाम भी एक खास रिकॉर्ड जुड़ गया, जो कि इंग्लैंड के लिए अनचाहा रिकॉर्ड है। विपक्षी टीम के छह बल्लेबाजों को खाता नहीं खोलने देना भारत की ओर से सबसे ज्यादा है।

विज्ञापन
IND vs ENG 2nd Test: Brydon Carse Duck was 10,000th Duck in Test Cricket; Most Ducks vs India in an innings
भारतीय टीम - फोटो : BCCI Twitter

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे टेस्ट में एक अनोखा आंकड़ा पार हो गया। दरअसल, ब्रायडन कार्स के शून्य पर आउट होते ही उनका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। उनका आउट होना इसलिए खास रहा क्योंकि टेस्ट क्रिकेट में 10,000वीं बार कोई बल्लेबाज शून्य पर आउट हुआ। कार्स इस अनचाहे रिकॉर्ड का हिस्सा बने। एजबेस्टन में भारत के 587 रन के जवाब में इंग्लैंड की पारी 407 रन पर समाप्त हुई थी और टीम इंडिया को 180 रन की बढ़त मिली थी। इंग्लिश पारी के दौरान छह बल्लेबाज खाता नहीं खोल सके। इनमें बेन डकेट, ओली पोप, बेन स्टोक्स, कार्स, जोश टंग और शोएब बशीर शामिल हैं।
विज्ञापन


टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार खाता नहीं खोल पाने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी पारी शून्य (डक)
कोर्टनी वॉल्श (वेस्टइंडीज) 185 43
स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड) 244 39
क्रिस मार्टिन (न्यूजीलैंड) 104 36
ग्लेन मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया) 138 35
जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड) 265 34
ईशांत शर्मा (भारत) 142 34
शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया) 199 34
मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका) 164 33
जहीर खान (भारत) 127 29
जसप्रीत बुमराह (भारत) 71 27

IND vs ENG 2nd Test: Brydon Carse Duck was 10,000th Duck in Test Cricket; Most Ducks vs India in an innings
भारतीय टीम - फोटो : BCCI Twitter
इंग्लैंड ने इस अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी की
इसी के साथ भारतीय टीम के नाम भी एक खास रिकॉर्ड जुड़ गया, जो कि इंग्लैंड के लिए अनचाहा रिकॉर्ड है। विपक्षी टीम के छह बल्लेबाजों को खाता नहीं खोलने देना भारत की ओर से सबसे ज्यादा है। इंग्लैंड की टीम ने भारत के खिलाफ टेस्ट की किसी एक पारी में सबसे ज्यादा शून्य पर आउट हुए बल्लेबाजों का अनचाहा रिकॉर्ड अपना नाम किया। इंग्लिश टीम ने इस मामले में 1996 में यानी 29 साल पहले दक्षिण अफ्रीका के रिकॉर्ड की बराबरी की। हालांकि, विदेशी जमीन पर यह पहली बार है जब पारी में विपक्षी टीम के छह बल्लेबाज खाता नहीं खोल सके हों। 1996 में अहमदाबाद में खेले गए टेस्ट की पारी में दक्षिण अफ्रीका के छह बल्लेबाज खाता नहीं खोल सके थे। भारत ने वह टेस्ट मैच 64 रन से अपने नाम किया था।

भारत के खिलाफ टेस्ट की एक पारी में किसी टीम की ओर से
सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी
डक (शून्य पर आउट) टीम स्थान साल
6 दक्षिण अफ्रीका अहमदाबाद 1996
6 इंग्लैंड बर्मिंघम 2025
5 न्यूजीलैंड हैदराबाद 1988
5 श्रीलंका चंडीगढ़ 1990
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs ENG 2nd Test: Brydon Carse Duck was 10,000th Duck in Test Cricket; Most Ducks vs India in an innings
भारतीय टीम - फोटो : BCCI Twitter
तीसरे दिन तक का खेल
मोहम्मद सिराज (70 रन पर छह विकेट) और आकाश दीप (88 रन पर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी से भारत ने दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को इंग्लैंड की पहली पारी को 407 रन पर समेटने के बाद अपनी दूसरी पारी में एक विकेट पर 64 रन बनाकर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। पहली पारी में 587 रन बनाने वाली भारतीय टीम की कुल बढ़त 244 रन की हो गयी है। तीसरे दिन खेल खत्म होते समय लोकेश राहुल 28 और करुण नायर सात रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। भारत ने इस दौरान सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (28 रन) का विकेट जोश टंग की गेंद पर गंवाया। इससे पहले इससे पहले जेमी स्मिथ (नाबाद 184) और हैरी ब्रुक (158) की बड़ी शतकीय पारियों और दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 303 रन की साझेदारी के बाद भी इंग्लैंड की पहली पारी 407 रन पर सिमट गई। 

भारत ने नई गेंद मिलने के बाद इंग्लैंड के आखिरी पांच विकेट 22 रन के अंदर चटका दिए। इंग्लैंड के छह बल्लेबाजी खाता खोले बगैर आउट हुए। दिन के तीसरे सत्र में इंग्लैंड की पारी को समेटने के बाद भारत ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। राहुल ने कार्स के खिलाफ कवर क्षेत्र में शानदार चौका लगाया, जबकि जायसवाल ने वोक्स के खिलाफ पुल शॉट पर चार रन बटोरे। जायसवाल ने छठे ओवर में कार्स के खिलाफ लगातार तीन चौके के साथ भारत की बढ़त को 200 रन के पार पहुंचा  दिया तो वहीं दूसरे छोर से राहुल ने वोक्स के ओवर में तीन चौके जड़ दिये। आठवें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए जोश टंग ने जायसवाल को एल्बीडब्ल्यू आउट कर पहले विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी को तोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed