{"_id":"65c066dfb22f07a0530e0cc0","slug":"ind-vs-eng-2nd-test-another-blow-to-team-india-shubman-gill-not-fielding-on-fourth-day-bcci-give-reason-2024-02-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG 2nd Test: टीम इंडिया को एक और झटका? चौथे दिन मैदान पर नहीं उतरे शुभमन गिल, बीसीसीआई ने बताई वजह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG 2nd Test: टीम इंडिया को एक और झटका? चौथे दिन मैदान पर नहीं उतरे शुभमन गिल, बीसीसीआई ने बताई वजह
Mon, 05 Feb 2024 10:11 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 05 Feb 2024 10:11 AM IST
सार
शुभमन की चोट की स्थिति कैसी है इस पर आगे के तीन मुकाबलों में उन्हें चुनने पर फैसला लिया जाएगा। चयनकर्ता जल्द ही बाकी बचे तीन टेस्ट के लिए टीम की घोषणा कर सकते हैं।
विज्ञापन
शुभमन गिल
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच विशाखापत्तनम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल जारी है। मुकाबला रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है। हालांकि, चौथे दिन मैदान पर उतरते ही टीम इंडिया को झटका लगा, जब शुभमन गिल मैदान पर फील्डिंग के लिए नहीं उतरे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस बारे में अपडेट दिया है। बोर्ड ने बताया है कि चौथे दिन शुभमन फील्डिंग के लिए उतरेंगे ही नहीं।
बीसीसीआई ने अपडेट देते हुए कहा कि शुभमन को मैच के दूसरे दिन फील्डिंग करते वक्त तर्जनी अंगुली (इंडेक्स फिंगर) में चोट लगी थी। इस वजह से वह चौथे दिन फील्डिंग के लिए नहीं उतरेंगे। शुभमन पिछले कुछ समय से स्लिप में टीम इंडिया के सर्वश्रेष्ठ फील्डर रहे हैं। ऐसे में भारतीय टीम ने अपने बेस्ट स्लिप कैचर को बाकी बचे मैच के लिए खो दिया है। उनकी चोट की स्थिति कैसी है इस पर आगे के तीन मुकाबलों में उन्हें चुनने पर फैसला लिया जाएगा। चयनकर्ता जल्द ही बाकी बचे तीन टेस्ट के लिए टीम की घोषणा कर सकते हैं।

UPDATE: Shubman Gill hurt his right index finger while fielding on Day 2. He won't be taking the field today.#TeamIndia | #INDvENG | @IDFCFIRSTBank
विज्ञापन विज्ञापन— BCCI (@BCCI) February 5, 2024
भारतीय टीम पहले से ही चोट से जूझ रही है। शमी चोट की वजह से पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं। इसके अलावा रवींद्र जडेजा और केएल राहुल के भी आगे के मैचों में खेलने पर संशय है। ऐसे में शुभमन का चोटिल होना टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय है। शुभमन ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में शतक जड़ा था। उन्होंने 104 रन की पारी खेली थी।
इंग्लैंड को मिला 399 रनों का लक्ष्य
भारत और इंग्लैंड के बीच विशाखापत्तनम में जारी दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने यशस्वी जायसवाल के दोहरे शतक की बदौलत पहली पारी में 396 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में 253 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत को पहली पारी में 143 रनों की बढ़त मिली। तीसरे दिन दूसरी पारी में गिल के शतक के दम पर भारत ने 255 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने 399 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में इंग्लैंड की दूसरी पारी जारी है।