फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG 2nd Test 2025 10 Indian Batters to get out on 99 in Test, Rishabh Pant falls 7 Times in Nervous 90s

IND vs ENG: टेस्ट में 99 के फेर में फंस चुके हैं ये 10 भारतीय बैटर, ऋषभ पंत सात बार हो चुके नर्वस-90 के शिकार

Tue, 01 Jul 2025 12:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 01 Jul 2025 12:29 PM IST
सार

पंत के खेलने का स्टाइल अलग है और वह अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से खेल को विपक्षी टीम से दूर ले जाने की कोशिश करते हैं। इसी प्रयास में वह कई बार नर्वस-90 के भी शिकार हो चुके हैं।

विज्ञापन
IND vs ENG 2nd Test 2025 10 Indian Batters to get out on 99 in Test, Rishabh Pant falls 7 Times in Nervous 90s
ऋषभ पंत - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच बुधवार से शुरू होगा। इससे पहले टीम इंडिया जमकर तैयारी कर रही है। पहले टेस्ट में हार के बाद सीख लेकर भारत के पुछल्ले बल्लेबाजों से भी बैटिंग प्रैक्टिस कराई जा रही है। शुभमन गिल की अगुआई वाली टीम एजबेस्टन में जब उतरेगी, तो उसकी नजर मैच जीतकर सीरीज को 1-1 से बराबर करने पर होगी। हालांकि, एजबेस्टन में टीम इंडिया का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। यहां पिछले आठ में से टीम सात मैच हार चुकी है। एक टेस्ट ड्रॉ रहा है। 2022 में जब पिछली बार भारत ने यहां टेस्ट खेला था तो उस मैच में इंग्लैंड ने सात विकेट से जीत हासिल की थी। हालांकि, उस टेस्ट में भारत की ओर से दो शतक लगे थे। ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा ने पहली पारी में क्रमश: 146 और 104 रन का स्कोर बनाया था। अब इस टेस्ट में भी दोनों से उसी प्रकार की उम्मीद होगी। 
विज्ञापन

सचिन और द्रविड़ सबसे ज्यादा बार हुए नर्वस-90 के शिकार
पंत के खेलने का स्टाइल अलग है और वह अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से खेल को विपक्षी टीम से दूर ले जाने की कोशिश करते हैं। इसी प्रयास में वह कई बार नर्वस-90 के भी शिकार हो चुके हैं। पंत टेस्ट में नर्वस-90 के तीसरे सबसे ज्यादा शिकार होने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ शीर्ष दो स्थानों पर हैं। पंत टेस्ट में अब तक सात बार नर्वस-90 के शिकार हुए हैं। इसमें एक बार तो वह 99 के स्कोर पर आउट हुए। ऐसा 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बंगलूरू टेस्ट में हुआ था। वहीं, सचिन सबसे लंबे प्रारूप में 10 बार नर्वस-90 के शिकार हो चुके हैं, जबकि द्रविड़ नौ बार नर्वस-90 के शिकार हुए हैं। हालांकि, इन दोनों में से कोई 99 के फेर में नहीं फंसा। 99 पर पहुंचने के बाद दोनों ने हमेशा शतक जड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऋषभ पंत सात बार हो चुके हैं नर्वस-90 के शिकार
सात बार शिकार होकर पंत तीसरे नंबर पर हैं, जबकि चौथे नंबर पर संयुक्त रूप से तीन बल्लेबाज हैं। इनमें एमएस धोनी, सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग शामिल हैं। ये तीनों पांच-पांच बार टेस्ट में नर्वस-90 के शिकार हुए। वहीं, गौतम गंभीर, सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण, नवजोत सिंह सिद्धू, दिलीप वेंगसरकर और अजीत वाडेकर चार-चार बार नर्वस-90 के शिकार हो चुके हैं। इसके अलावा मोहिंदर अमरनाथ, चेतेश्वर पुजारा और शुभमन गिल तीन-तीन बार नर्वस-90 के शिकार हो चुके हैं।

सबसे ज्यादा बार नर्वस-90 का शिकार होने वाले भारतीय
खिलाड़ी पारियां
सचिन तेंदुलकर 10
राहुल द्रविड़ 9
ऋषभ पंत 7
एमएस धोनी 5
सुनील गावस्कर 5
वीरेंद्र सहवाग 5
गौतम गंभीर 4
सौरव गांगुली 4
वीवीएस लक्ष्मण 4
नवजोत सिंह सिद्धू 4
दिलीप वेंगसरकर 4
अजीत वाडेकर 4
मोहन अमरनाथ 3
चेतेश्वर पुजारा 3
शुभमन गिल 3
विज्ञापन

10 भारतीय बल्लेबाज 99 के फेर में फंस चुके
अब तक कुल मिलाकर 10 भारतीय बल्लेबाज 99 के फेर में फंस चुके हैं। किसी बल्लेबाज के लिए शतक से एक रन पहले आउट होने से ज्यादा बुरा कुछ नहीं है। हालांकि, 10 भारतीय बल्लेबाज इस स्थिति से गुजर चुके हैं। पंकज रॉय टेस्ट में 99 पर आउट होने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। वह 1959 में नई दिल्ली के फिरोज शाह कोटला में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक रन से शतक से चूक गए थे। वहीं, सौरव गांगुली दो-दो बार 99 के स्कोर पर आउट हो चुके हैं। गांगुली के साथ पहली बार ऐसा 1997 में नागपुर में हुआ था। श्रीलंका के खिलाफ वह एक रन से शतक बनाने से चूक गए थे। इसके बाद 2002 में नॉटिंघम टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ वह 99 रन पर आउट हो गए थे। धोनी भी 2012 में नागपुर में इंग्लैंड के खिलाफ 99 पर आउट हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed