फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG 1st Test: KL Rahul confident of result in Leeds Headingley Test, but did not name winning team

IND vs ENG 1st Test: केएल राहुल को है यकीन- पहले मैच का नतीजा जरूर निकलेगा, लेकिन नहीं लिया विजेता टीम का नाम

Tue, 24 Jun 2025 02:06 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 24 Jun 2025 02:06 PM IST
सार

भारत ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (118 रन) और राहुल (137 रन) के शतकों से इंग्लैंड को जीत के लिए 371 रन का लक्ष्य दिया। इंग्लैंड ने चौथे दिन स्टंप तक बिना विकेट गंवाए 21 रन बना लिए हैं और उन्हें 350 और रन की जरूरत है, जबकि भारत को जीत के लिए 10 विकेट चाहिए।

विज्ञापन
IND vs ENG 1st Test: KL Rahul confident of result in Leeds Headingley Test, but did not name winning team
केएल राहुल - फोटो : BCCI X

विस्तार

भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने कहा है कि लीड्स के हेडिंग्ले में पहले टेस्ट का नतीजा जरूर निकलेगा। हालांकि, उन्होंने किसी टीम का नाम नहीं लिया। राहुल ने कहा कि भारतीय टीम पांचवें दिन ज्यादा से ज्यादा दबाव बनाने की कोशिश करेगी। राहुल ने पांच मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा कि उन्हें इस मुकाबले के ब्लॉकबस्टर नतीजे का इंतजार है।
विज्ञापन

'पहले लगा था कि मैच ड्रॉ की ओर बढ़ेगा...'
भारत ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (118 रन) और राहुल (137 रन) के शतकों से इंग्लैंड को जीत के लिए 371 रन का लक्ष्य दिया। इंग्लैंड ने चौथे दिन स्टंप तक बिना विकेट गंवाए 21 रन बना लिए हैं और उन्हें 350 और रन की जरूरत है, जबकि भारत को जीत के लिए 10 विकेट चाहिए। राहुल ने कहा, 'ब्लॉकबस्टर फिनिश का इंतजार है। जब टेस्ट शुरू हुआ तो मुझे लगा कि यह बल्लेबाजी के मुफीद विकेट है और यह ड्रॉ की ओर बढ़ेगा, लेकिन विकेट बदल रहा है, इस पर टूट-फूट है। पांचवें दिन दरारें खुलनी चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

पंत से मैदान पर क्या बात हुई?
यह पूछने पर कि जब पंत अजीब शॉट खेलते हैं तो उनसे क्या बात होती है तो इस पर राहुल ने कहा, 'बस चुप रहो। मैंने उनके साथ कुछ साझेदारियां निभाई हैं लेकिन उनकी मानसिकता समझना हमारे लिए मुश्किल है। पर आपको उन्हें वैसे ही बल्लेबाजी करते रहने देना चाहिए। आपको उनसे बात करनी चाहिए, उन्हें शांत रखना चाहिए।'
विज्ञापन

अपनी बल्लेबाजी पर राहुल का बयान
अपनी बल्लेबाजी पर बात करते हुए राहुल ने कहा, 'मेरे लिए बहुत कुछ नहीं बदला है, बस अब मैं रन बना रहा हूं। मैं पहले शुरुआत को बड़ा स्कोर नहीं बना पाता था। लेकिन अब बहुत सी चीजें बदल गई हैं। मैं शांत हूं और संख्याओं पर ध्यान नहीं देता। मैंने अभिषेक नायर के साथ बहुत समय बिताया है। जब भी मुझे देश के लिए खेलने का मौका मिलता है, मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता हूं। बार बार मौके मिलना शानदार है।'

पांचवें दिन को लेकर राहुल का बयान
अंतिम दिन के बारे में बात करते हुए कहा, 'पांचवें दिन नतीजा निकलेगा। यह दिलचस्प दिन होगा। विकेट पहले पारी की तरह आसान नहीं है। हम जितना संभव हो उतना दबाव बनाने की कोशिश करेंगे।' भारत की दूसरी पारी 364 रन पर समाप्त हुई थी। टीम इंडिया ने पहली पारी में 471 रन बनाए थे और इंग्लैंड ने पहली पारी में 465 रन बनाए। इस तरह भारत को छह रन की बढ़त हासिल थी, जिसे मिलाकर कुल बढ़त 470 रन की हुई और इंग्लैंड को 471 रन का लक्ष्य मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed