फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Dream11 Prediction India vs England 1st Test Playing 11 Captain Vice Captain Players List

IND vs ENG Test Playing 11: रजत-ध्रुव को मिलेगा मौका या श्रेयस-भरत पर भरोसा करेंगे रोहित, जानें संभावित टीम

Thu, 25 Jan 2024 12:37 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 25 Jan 2024 12:37 AM IST
सार

IND vs ENG Playing 11 Today Match: विराट कोहली के बाहर होने के बाद चौथे नंबर का स्थान खाली है। इस क्रम पर रजत पाटीदार को मौका मिल सकता है। अगर श्रेयस चौथे नंबर पर खेले तो छठे नंबर पर ध्रुव जुरेल खेल सकते हैं।

विज्ञापन
IND vs ENG Dream11 Prediction India vs England 1st Test Playing 11 Captain Vice Captain Players List
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज गुरुवार (25 जनवरी) से शुरू हो रही है। पहला टेस्ट हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज में इंग्लैंड के बैजबॉल वाले रवैये की असली परीछा होनी है। बेन स्टोक्स की अगुआई और ब्रेंडन मैक्कुलम की देखरेख में इंग्लैंड की टीम टेस्ट में बेहद आक्रामक रवैये के साथ खेल रही है और बहुत हद तक सफल भी रही है। वहीं, भारतीय टीम अपने घर में पिछले एक दशक में इंग्लैंड से सिर्फ एक मैच हारी है। ऐसे में भारतीय पिचों पर इंग्लैंड के नए बैजबॉल रवैये की कड़ी परीक्षा होनी है। 
विज्ञापन


इंग्लैंड ने अपना आक्रामक रवैया जारी रखते हुए मैच से एक दिन पहले ही प्लेइंग 11 का एलान कर दिया है। वहीं, भारतीय टीम ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे छोटा टेस्ट मैच खेलने वाली टीम इंडिया में कई बदलाव होने तय हैं। भारतीय पिचों को ध्यान में रखते हुए चार तेज गेंदबाजों की बजाय दो तेज गेंदबाज टीम का हिस्सा बन सकते हैं। वहीं, विराट कोहली इस सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में बल्लेबाजी में भी बदलाव होना तय है।
विज्ञापन
Trending Videos

IND vs ENG Dream11 Prediction India vs England 1st Test Playing 11 Captain Vice Captain Players List
रजत पाटीदार - फोटो : अमर उजाला
रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत करेंगे। तीसरे नंबर पर शुभमन गिल की जगह पक्की है। चौथे नंबर पर विराट की जगह रजत पाटीदार को मौका मिल सकता है। इसके अलावा श्रेयस अय्यर भी इस क्रम पर खेल सकते हैं। अगर श्रेयस चौथे नंबर पर खेलते हैं तो लोकेश राहुल पांचवें नंबर पर खेलेंगे और छठे नंबर पर ध्रुव जुरेल या श्रीकर भरत को मौका मिल सकता है। यह इस पर निर्भर करेगा कि टीम प्रबंधन राहुल से विकेटकीपिंग कराना चाहता है या किसी विशेषज्ञ विकेटकीपर को मौका देना चाहता है।
विज्ञापन

IND vs ENG Dream11 Prediction India vs England 1st Test Playing 11 Captain Vice Captain Players List
ध्रुव जुरेल - फोटो : अमर उजाला
सातवें, आठवें और नौवें नंबर पर स्पिन गेंदबाजों का खेलना तय है। रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन की जगह टीम में पक्की है। तीसरे स्पिनर के रूप में अक्षर पटेल का खेलना भी लगभग तय है। हालांकि, उनकी जगह कुलदीप को भी मौका दिया जा सकता है। तेज गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज का खेलना तय है।

इंग्लैंड की बात करें तो बेन स्टोक्स की अगुआई वाली टीम की प्लेइंग 11 का एलान हो चुका है। जैक क्राउली और बेन डकेट की आक्रामक जोड़ी पारी की शुरुआत करेगी। तीसरे नंबर पर ओली पोप और चौथे नंबर पर जो रूट टीम को स्थायित्व प्रदान करेंगे। पांचवें नंबर पर जॉनी बेयरस्टो और छठे नंबर पर बेन स्टोक्स पलटवार कर तेजी से रन बनाने की कोशिश करेंगे। इसके बाद बेन फोकस भी टीम के जरूरत के हिसाब से आक्रामक बल्लेबाजी और विकेट बचाकर खेलने में सक्षम हैं। इसके बाद रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड और जैक लीच गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 में तीन स्पिन गेंदबाजों को मौका दिया है। मार्क वुड टीम में एकमात्र तेज गेंदबाज हैं। हालांकि, बेन स्टोक्स भी जरूरत पड़ने पर तेज गेंदबाजी करने में सक्षम हैं। हालांकि, सर्जरी के बाद वह गेंदबाजी के लिए फिट हैं या नहीं यह देखने वाली बात होगी।

इंग्लैंड प्लेइंग 11: जैक क्रॉउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोकस (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जैक लीच।

भारत की संभावित प्लेइंग 11: यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रजत पाटीदार/श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रीकर भरत/ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed