फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs BAN Test Cheteshwar Pujara nervous nineties against Bangladesh and break Dilip Vengsarkar record

IND vs BAN: पुजारा तीसरी बार टेस्ट में हुए नर्वस नाइंटीज का शिकार, इस मामले में दिलीप वेंगसरकर से निकले आगे

Wed, 14 Dec 2022 07:43 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चटगांव
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चटगांव Published by: रोहित राज Updated Wed, 14 Dec 2022 07:43 PM IST
सार

पुजारा ने 203 गेंद की मैराथन पारी में 90 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 11 चौके लगाए। पुजारा का स्ट्राइक रेट 44.33 का रहा। इस पारी के दौरान पुजारा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली।

विज्ञापन
IND vs BAN Test Cheteshwar Pujara nervous nineties against Bangladesh and break Dilip Vengsarkar record
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज बुधवार (14 दिसंबर) को शुरू हुई। टीम इंडिया ने मैच के पहले दिन छह विकेट पर 278 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 82 रन बनाकर नाबाद हैं। टीम इंडिया के लिए पहली पारी में अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भी दमदार पारी खेली, लेकिन वह अपने शतक से चूक गए। पुजारा नर्वस नाइंटीज का शिकार बन गए। वह 90 रन बनाकर आउट हुए। वह तीसरी बार टेस्ट में नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए हैं। इससे पहले 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में 91 और 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में 92 रन पर आउट हुए थे।
विज्ञापन

पुजारा 1441 दिन से टेस्ट में शतक नहीं लगा पाए हैं। उन्होंने पिछली बार तीन जनवरी 2019 को टेस्ट में शतक लगाया था। तब पुजारा ने सिडनी में पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 193 रन की पारी खेली थी। पुजारा उसके बाद से वह 51 पारियां खेल चुके हैं, लेकिन उनके बल्ले से शतक नहीं निकला है। पुजारा ने इस दौरान 14 अर्धशतक लगाए। इनमें दो बार वह नर्वस नाइंटीज का शिकार बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs BAN Test Cheteshwar Pujara nervous nineties against Bangladesh and break Dilip Vengsarkar record
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया
पुजारा ने वेंगसरकर छोड़ा पीछे
पुजारा ने 203 गेंद की मैराथन पारी में 90 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 11 चौके लगाए। पुजारा का स्ट्राइक रेट 44.33 का रहा। इस पारी के दौरान पुजारा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह टेस्ट में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने पूर्व दिग्गज दिलीप वेंगसरकर का को पीछे छोड़ दिया है। 

वेंगसरकर ने 116 टेस्ट मैच में 6,868 रन बनाए थे। पुजारा के अब 97 मैच में 6882 रन हो गए हैं। अब उनसे सौरव गांगुली, विराट कोहली, वीरेंद्र सहवाग, वीवीएस लक्ष्मण, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर हैं। वह गांगुली से सिर्फ 330 रन पीछे हैं।
विज्ञापन

टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
खिलाड़ी टेस्ट रन
सचिन तेंदुलकर 200 15921
राहुल द्रविड़ 163 13265
सुनील गावस्कर 125 10122
वीवीएस लक्ष्मण 134 8781
वीरेंद्र सहवाग 103 8503
विराट कोहली 103 8075
सौरव गांगुली 113 7212
चेतेश्वर पुजारा 97 6882
दिलीप वेंगसरकर 116 6868

IND vs BAN Test Cheteshwar Pujara nervous nineties against Bangladesh and break Dilip Vengsarkar record
शतकीय साझेदारी के दौरान पुजारा और अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
मैच में अब तक क्या-क्या हुआ
मैच की बात करें तो भारत के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। शुभमन गिल 20 और केएल राहुल 22 रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके और सिर्फ एक रन ही बना पाए। 48 रन पर तीन विकेट गिर जाने के बाद पुजारा ने ऋषभ पंत के साथ पारी को संभाला और टीम को 112 रन के स्कोर तक पहुंचाया। 

पंत 45 गेंद पर 46 रन बनाकर आउट हुए। पुजारा ने फिर श्रेयस अय्यर के साथ शतकीय साझेदारी की। दोनों ने 149 रन जोड़े। पुजारा 90 रन पर आउट हुए और दिन की आखिरी गेंद पर अक्षर पटेल 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। बांग्लादेश के लिए तैजुल इस्लाम ने तीन और मेहदी हसन मिराज ने दो विकेट लिए हैं। खालीद अहमद को एक सफलता मिली है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed