{"_id":"66ed81ece90ecbd2a2092d55","slug":"ind-vs-ban-ravindra-jadeja-is-four-wickets-away-from-special-record-he-said-he-will-achieve-this-in-chennai-2024-09-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN: इस खास रिकॉर्ड से चार विकेट दूर हैं रवींद्र जडेजा, दिग्गज ने कहा- चेन्नई में करेंगे यह कारनामा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs BAN: इस खास रिकॉर्ड से चार विकेट दूर हैं रवींद्र जडेजा, दिग्गज ने कहा- चेन्नई में करेंगे यह कारनामा
Fri, 20 Sep 2024 07:38 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 20 Sep 2024 07:38 PM IST
सार
फिलहाल वह करियर का 73वां मुकाबला खेल रहे हैं। इसमें वह अब तक दो विकेट चटका चुके हैं। इससे उनकी संख्या 296 हो गई है। 300 के आंकड़े से वह सिर्फ चार विकेट दूर हैं।
विज्ञापन
रवींद्र जडेजा-विराट कोहली
- फोटो : @BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मुकाबले के दूसरे दिन रवींद्र जडेजा ने गेंद से भी प्रभावित किया। उन्होंने दो विकेट चटकाए और अपनी घातक गेंदबाजी से मेजबानों को परेशान किया। अब उनकी नजर टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट पूरे करने पर है। शुक्रवार का खेल खत्म होने के बाद स्टार ऑलराउंडर ने इच्छा जताई कि वह यह कारनामा चेन्नई में ही करना चाहेंगे।
विज्ञापन
इस खास रिकॉर्ड से चार विकेट दूर जडेजा
दिसंबर, 2012 में भारत के लिए डेब्यू करने वाले जडेजा ने 72 टेस्ट मुकाबलों में 294 विकेट चटकाए हैं। फिलहाल वह करियर का 73वां मुकाबला खेल रहे हैं। इसमें वह अब तक दो विकेट चटका चुके हैं। इससे उनकी संख्या 296 हो गई है। 300 के आंकड़े से वह सिर्फ चार विकेट दूर हैं। अगर वह ऐसा करने में कामयाब होते हैं तो कपिल देव, अनिल कुंबले, हरभजन सिंह, जहीर खान, अश्विन और इशांत शर्मा के बाद ऐसा करने वाले सातवें गेंदबाज बन जाएंगे।

जडेजा का बयान
दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद अनुभवी खिलाड़ी ने कहा- मैं अपनी गेंदबाजी से बहुत खुश हूं। इस मैदान पर 300वां विकेट लेने का यह अच्छा मौका है। इस दौरान उनसे टीम की तीसरे दिन की योजना को लेकर भी पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा- पहले हमें बहुत अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी, हमें यहां से लगभग 120-150 का स्कोर बनाना होगा। हम इसके बाद गेंदबाजी के दौरान उन्हें जल्द से जल्द आउट करने का प्रयास करेंगे।

दूसरे दिन मैच में क्या हुआ?
भारत-बांग्लादेश के बीच चेपॉक टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। भारत ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट गंवाकर 81 रन बना लिए हैं। भारत ने अपनी पहली पारी में 376 रन बनाए थे। वहीं, बांग्लादेश की पहली पारी 149 रन पर सिमट गई थी और रोहित एंड कंपनी को 227 रन की बढ़त मिली थी। अब भारत की कुल बढ़त 308 रन की हो चुकी है। शुभमन गिल 33 रन और ऋषभ पंत 12 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत को दूसरी पारी में तीन झटके रोहित शर्मा (5), यशस्वी जायसवाल (10) और विराट कोहली (17) के रूप में लगे। रोहित और विराट लगातार दूसरी पारी में फेल रहे। पहली पारी में विराट और रोहित ने छह-छह रन बनाए थे।