फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs BAN ODI World Cup Match can be washed out as rain in pune day before the match

IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश मैच से पहले पुणे में बारिश, धुल सकता है भारत की लगातार चौथी जीत का सपना

Wed, 18 Oct 2023 07:51 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 18 Oct 2023 07:51 PM IST
सार

वनडे विश्व कप 2023 में भारत का अगला मैच बांग्लादेश से पुणे में होना है। इस मैच से पहले बारिश हो रही है और मैच के दौरान भी बारिश होने के आसार हैं। ऐसे में भारत की लगातार चौथी जीत का सपना धुल सकता है।
 

विज्ञापन
IND vs BAN ODI World Cup Match can be washed out as rain in pune day before the match
भारत-बांग्लादेश मैच से पहले पुणे में बारिश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वनडे विश्व कप 2023 में भारत-बांग्लादेश मैच से पहले मौसम ने सभी की चिंता बढ़ा दी है। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया का चौथा मुकाबला बांग्लादेश के साथ पुणे में होना है। मैच से ठीक एक दिन पहले पुणे में बारिश हो रही है। ऐसे में मैच के दिन भी बारिश के आसार हैं और यह मैच धुलने पर टीम इंडिया का लगातार चौथी जीत का सपना भी धुल सकता है। भारतीय टीम अब तक लगातार तीन मैच जीत चुकी है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के बाद अफगानिस्तान और पाकिस्तान को हराया है। 
विज्ञापन


भारत की नजरें लगातार चौथी जीत हासिल कर अंक तालिका में शीर्ष पर बने रहने पर हैं। हालांकि, बारिश भारत का खेल बिगाड़ सकती है। अगर भारतीय टीम का यह मैच धुल जाता है तो दोनों टीमें एक-एक अंक साझा करेंगी। इस स्थिति में भारत को एक अंक का नुकसान हो सकता है, क्योंकि बांग्लादेश के खिलाफ भारत की जीत तय मानी जा रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एक अंक का नुकसान होने पर भारत को सेमीफाइनल की रेस में भी नुकसान हो सकता है। लीग स्टेज खत्म होने के बाद अंक तालिका की शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। बांग्लादेश के खिलाफ एक अंक का नुकसान होने पर भारत को यहां भी नुकसान हो सकता है। हालांकि, राहत की खबर यह है कि इस विश्व कप में अब तक कोई भी मैच बारिश की भेंट नहीं चढ़ा है। अभ्यास मैच के दौरान जरूर कफी मैच बारिश के चलते नहीं हो पाए थे, लेकिन लीग स्टेज मे ंसभी मुकाबलों का नतीजा निकला है।



बांग्लादेश के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड
मेजबान भारत की तुलना में भले ही बांग्लादेश को कमजोर आंका जा रहा हो, लेकिन आंकड़े अलग ही कहानी बयां करते हैं।  2019 विश्व कप के बाद से दोनों टीमों के बीच कुल चार वनडे मैच हुए हैं। इनमें से तीन मैच बांग्लादेश के नाम रहे हैं। भारत ने एकमात्र मैच ईशान किशन के दोहरे शतक के चलते जीता है। एशिया कप 2023 में भी भारतीय टीम सिर्फ एक मैच हारी थी और यह हार बांग्लादेश के खिलाफ ही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed