{"_id":"67b5b8d72bfe438dda068602","slug":"ind-vs-ban-champions-trophy-2025-najmul-hossain-shanto-speaks-on-match-against-india-says-we-will-win-know-2025-02-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN: 'हम उनको हरा देंगे', चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के खिलाफ मैच से पहले बांग्लादेशी कप्तान के बड़े बोल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs BAN: 'हम उनको हरा देंगे', चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के खिलाफ मैच से पहले बांग्लादेशी कप्तान के बड़े बोल
Wed, 19 Feb 2025 04:26 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 19 Feb 2025 04:26 PM IST
सार
बांग्लादेश के लिए हालांकि दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ग्रुप ए के मुकाबले में दो बार के पूर्व चैंपियन भारत का सामना करना आसान नहीं होगा। शांतो ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- भारत के खिलाफ कोई भी मौका बनाने के लिए हमें सभी विभागों में अच्छा खेलना होगा। भारत के खिलाफ हमारी अच्छी यादें हैं।
विज्ञापन
नजमुल शांतो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज हो चुका है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ मैच से करेगी। गुरुवार को दुबई में होने वाले मुकाबले से पहले बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने भारत को चुनौती दी है। उनका मानना है कि उनकी टीम के तेज गेंदबाज और ऑलराउंडर उन्हें जीत हासिल करने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
'हमारे पास स्पिन और तेज गेंदबाजों का अच्छा संतुलन है'
बांग्लादेश के लिए हालांकि दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ग्रुप ए के मुकाबले में दो बार के पूर्व चैंपियन भारत का सामना करना आसान नहीं होगा। शांतो ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- भारत के खिलाफ कोई भी मौका बनाने के लिए हमें सभी विभागों में अच्छा खेलना होगा। भारत के खिलाफ हमारी अच्छी यादें हैं। अगर हम अपनी रणनीति पर अमल करते हैं तो हमारे पास अच्छा मौका होगा। हमारे पास कुछ अच्छे ऑलराउंडर हैं। हम उन पर निर्भर हैं। सभी टीम जीतने में सक्षम हैं। हमें मौकों का फायदा उठाना होगा। हम अधिक नहीं सोच रहे हैं, हमारे पास कुछ अच्छे तेज गेंदबाज हैं। हमें (नाहिद) राणा जैसे तेज गेंदबाज की मौजूदगी की बहुत खुशी है। अगर वह खेलते हैं तो वह काम कर देंगे। हमारे पास स्पिन और तेज गेंदबाजों का अच्छा संतुलन है।

कप्तान शांतो को नाहिद राणा पर भरोसा
22 वर्षीय राणा ने अपने शुरुआती करियर में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने बांग्लादेश के लिए छह टेस्ट मैच में 20 विकेट और तीन एकदिवसीय मैच में चार विकेट लिए हैं। भारत अपने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बिना खेलेगा जो पीठ के निचले हिस्से में चोट के कारण बाहर हो गए। हालांकि, शांतो ने कहा कि वे बुमराह या किसी अन्य व्यक्तिगत खिलाड़ी के बारे में नहीं सोच रहे हैं।

इस मैदान पर खेले गए कुल 58 वनडे मैच
दुबई ने अब तक 58 वनडे मुकाबलों की मेजबानी की है जिसमें पहली पारी का औसत स्कोर 218 रन रहा है और शांतो ने कहा कि उनके बल्लेबाजों को परिस्थितियों के साथ तेजी से तालमेल बैठाना होगा। उन्होंने कहा- बीपीएल (बांग्लादेश प्रीमियर लीग) में कुछ बल्लेबाजों ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। हमें तालमेल बैठाने की जरूरत है। पाकिस्तान की तुलना में यह बहुत बड़े स्कोर वाला मैदान नहीं है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह/हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती/कुलदीप यादव।
बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), सौम्य सरकार, तंजीद हसन, तौहीद हृदय/जाकिर अली अनिक, मुशफिकुर रहीम, महमूदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज, तास्किन अहमद, मुस्ताफिजुर रहमान, नासुम अहमद, तंजीम हसन साकिब/नाहिद राणा।